ETV Bharat / state

लखनऊ: होली बारात में झूमे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और दिनेश शर्मा, केशव मौर्य ने आवास पर खेली होली

केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन

लखनऊ में रंग-गुलाल की होली
लखनऊ में रंग-गुलाल की होली (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 4, 2026 at 5:42 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ: नवाबों की शहर लखनऊ में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ होली मनाई जा रही है. चौक की मशहूर होली को लोग ढोल-नगाड़े और गुलाल से खेल रहे हैं. इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने चौक पहुंचकर जमकर होली खेली. दोनों ने एक दूसरे पर खुब अबीर गुलाल उड़ाया.

होली के पारंपरिक वेशभूषा कुर्ता पजामा और टोपी पहन कर दोनों नेताओं ने आम लोगों के साथ होली खेली. दूसरी ओर कालिदास मार्ग अपने आवास पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी अपने समर्थकों के साथ होली खेली. वहीं, भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने प्रदेश कार्यालय में समर्थकों और नेताओं के साथ में अबीर गुलाल खेला.



इस दौरान मुख्य आयोजनकर्ता आशीष अग्रवाल और रिद्धि किशोर के नेतृत्व में चौपटिया से होली बारात निकाली गई जो अब्दुल अजीज रोड, भोलानाथ कुआं, विक्टोरिया स्ट्रीट होते हुए चौक चौराहे पहुंची, इस दौरान चरक चौराहे पर राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने बारात का स्वागत किया और समर्थकों को रंग लगाया.

केशव मौर्य ने खेली होली (Video Credit : ETV Bharat)

इसके आलावा भाजपा पार्षद अनुराग मिश्रा अनु के नेतृत्व में होली बारात निकाली गई. जो चौक चौराहे से शुरू होकर विक्टोरिया स्ट्रीट से अकबरी गेट और अकबरी गेट से गोल दरवाजा होते हुए वापस चौक चौराहा पहुंची. इस बारात में अनुराग मिश्रा अनु, राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समर्थकों के साथ खूब गुलाल खेला.



इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था जहां समर्थकों ने खूब रंग खेला. यहां आए लोगों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था भी की गई थी, फाग गायन भी हुआ. केशव प्रसाद मौर्य ने सभी से मिलजुल कर होली खेला.

ये भी पढ़ें: गोरखपुर में सीएम योगी ने फूलों-गुलाल से खेली होली; बोले- आज दुनिया में अशांति, लेकिन भारत में माहौल शांत

ये भी पढ़ें: कानपुर में होली का हुड़दंग, तो आर्यनगर में कपड़ा फाड़ होली का अनोखा नजारा