ETV Bharat / state

बिहार में BPSC शिक्षिका ने की आत्महत्या, कमरे से मिली लाश.. 2 साल पहले हुई थी शादी

रोहतास में बीपीएससी शिक्षिका ने आत्महत्या कर ली है. हाल ही में पूर्णिया से स्थानांतरित हुई थीं. पुलिस पति से पूछताछ कर रही है. पढ़ें-

ROHTAS BPSC TEACHER
रोहतास शिक्षिका आत्महत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 13, 2026 at 3:55 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड में एक बीपीएससी से चयनित शिक्षिका ने अपने किराए के कमरे में आत्महत्या कर ली है. यह घटना आज सुबह सामने आई, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक शिक्षिका की पहचान 29 वर्षीय सविता कुमारी के रूप में हुई है. वह तिलौथू के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केरपा में नये ट्रांसफर के बाद तैनात थी.

दो साल पहले हुई शिक्षिका की शादी: सविता कुमारी मूल रूप से कैमूर जिले के भभुआ की रहने वाली थी. मात्र दो साल पहले उनकी शादी कैमूर के चांद थाना क्षेत्र के निवासी शिक्षक विवेक कुमार से हुई थी. विवेक कुमार डेहरी के एक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं. सविता हाल ही में पूर्णिया से स्थानांतरित होकर तिलौथू पहुंची थी, जहां वह कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्र-छात्राओं को पढ़ाती थी.

रोहतास में बीपीएससी शिक्षिका ने की आत्महत्या (ETV Bharat)

परिजनों ने की जांच की मांग: घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के कई परिजन मौके पर पहुंचे. मृतका के चचेरा भाई जय प्रकाश ने बताया कि सविता पहले पूर्णिया में पदस्थ थी और हाल में ही यहां स्थानांतरण हुआ था. परिजनों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है.

"सविता की पहले पूर्णिया में पोस्टिंग थी हाल में ही तिलौथू प्रखंड में इनकी पोस्टिंग हुई थी. यह नवीं दसवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को पढ़ाती थी. आज सुबह जानकारी मिली थी इन्होंने अपने कमरे में ही आत्महत्या कर ली है."-जय प्रकाश, मृतका के चचेरा भाई

पति से की जा रही पूछताछ: पुलिस ने मृतक शिक्षिका के पति विवेक कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया है. तिलौथू थाना के चौकीदार राजेंद्र राम ने बताया कि शव कमरे से ही बरामद किया गया और पति से पूछताछ जारी है. थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने कहा कि अभी तक आत्महत्या के पीछे का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. परिजनों के लिखित आवेदन पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

"BPSC शिक्षिका सविता कुमारी का शव उनके ही कमरे से बरामद किया गया है. मामले में उनके पति से पूछताछ की जा रही है. मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है." -राजेंद्र राम, चौकीदार, तिलौथू थाना

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस: सुबह मिली सूचना के बाद तिलौथू थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शिक्षिका का शव उनके ही कमरे में मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है. तिलौथू थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है और आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है.

"तिलौथू थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि मृतक "शिक्षिका के पति विवेक कुमार भी डेहरी के एक विद्यालय में शिक्षक हैं. फिलहाल पुलिस ने विवेक कुमार को पूछताछ के लिए अपने पास बिठाया है और उनसे पूछताछ कर रही है. लेकिन अभी तक आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. परिजनों के लिखित आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी."-शुभम कुमार, थानाध्यक्ष, तिलौथू

पुलिस की अपील: पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे जांच में सहयोग करें. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकती है.

नोट: मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को अक्सर लोग हल्के में ले लेते हैं और चिकित्सकीय सलाह लेने में संकोच करते हैं, जिससे छोटी-छोटी परेशानियां धीरे-धीरे गंभीर रूप धारण कर लेती हैं. तनाव, अवसाद और चिंता जैसे हालात अनियंत्रित होने पर नकारात्मक विचारों को बढ़ावा देते हैं, जो कभी-कभी आत्महत्या जैसे चरम कदम की ओर ले जा सकते हैं. यदि आपके मन में भी निराशा, उदासी या खुद को नुकसान पहुंचाने के विचार आ रहे हैं, तो सबसे पहले अपने परिवार या किसी विश्वसनीय दोस्त से खुलकर बात करें. यदि बात करने के बाद भी मन हल्का न हो, तो बिना किसी झिझक के मदद लें.

स्नेहा फाउंडेशन हेल्पलाइन नंबर- 04424640050 (24x7 उपलब्ध)

जीवन आस्था हेल्पलाइन- 18002333330

टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर- 1800914416

ये भी पढ़ें-

बिहार में दिल दहला देने वाली घटना, पिता ने 3 बच्चों संग दी जान

बिहार में मां ने तीन बच्चों संग कुएं में लगायी छलांग, दो मासूम की मौत