ETV Bharat / state

BPSC 71 वीं मुख्य परीक्षा आज से शुरू, इन नियमों का सख्ती से करना होगा पालन नहीं तो..

71वीं बीपीएससी मुख्य परीक्षा 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित है. परीक्षा देने के लिए किन नियमों का पालन करें. पढ़ें.

BPSC 71ST MAIN EXAMINATION
BPSC 71वीं मुख्य परीक्षा आज से शुरू (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : April 25, 2026 at 12:04 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग की 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता मुख्य परीक्षा आज से शुरू हो गई है. यह परीक्षा 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी. आयोग की ओर से इस परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मुख्य परीक्षा के लिए राजधानी पटना में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13024 अभ्यर्थी शामिल होंगे. इस परीक्षा के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1298 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

71वीं बीपीएससी मुख्य परीक्षा: बीपीएससी की यह मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसके जरिए प्रशासनिक सेवा समेत कई अहम पदों पर बहाली होगी. परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आगे इंटरव्यू प्रक्रिया से गुजरना होगा.

एक ही रंग की स्याही का करना है इस्तेमाल: मुख्य परीक्षा का आयोजन कई चरणों में किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग विषयों की परीक्षा निर्धारित तिथियों पर होगी. आयोग ने सभी परीक्षार्थियों को दिशा-निर्देश दिया है कि उत्तर पुस्तिका एक ही रंग की स्याही से लिखनी है और काली अथवा नीली स्याही का उपयोग करना है. अगर स्याही खत्म हो गया है और दूसरी स्याही का प्रयोग करना है तो वहां वीक्षक का हस्ताक्षर होना जरूरी है.

दो पालियों में परीक्षा: 25 अप्रैल को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई है. पहली पाली में सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक है. वहीं दूसरी पाली में निबंध पत्र की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. इसके बाद 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी. 28 अप्रैल को सामान्य अध्ययन का दूसरा पेपर आयोजित किया जाएगा.

समय पर पहुंचा है केंद्र: 29 अप्रैल को अभ्यर्थियों के लिए ऐच्छिक विषय की परीक्षा निर्धारित की गई है. वहीं 30 अप्रैल को वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित एक ऐच्छिक विषय की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी. आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं और अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है.

भरे जाएंगे कई महत्वपूर्ण पद: इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा. इनमें 100 सीनियर डिप्टी कलेक्टर, 14 डीएसपी, 79 एफएसओ, 459 प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी और 502 प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी समेत अन्य पद शामिल हैं. इन पदों पर नियुक्ति को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम: बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने बताया है कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं. सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके. आयोग ने अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचने का निर्देश दिया है.

"साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. सभी अभ्यर्थियों को कहा गया है कि परीक्षा शुरू होने से दो घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं, परीक्षा शुरू होने की एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा और बाद में पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा."- राजेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक, बीपीएससी

ये भी पढ़ें

जेईई एडवांस के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा प्रोसेस