ETV Bharat / state

काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना, जांच के बाद कोई भी संदिग्ध या विस्फोटक वस्तु नहीं हुआ बरामद

गोरखपुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली ट्रेन में बम की सूचना मिलते ही मऊ रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी

काशी एक्सप्रेस में बॉम्ब की सूचना
काशी एक्सप्रेस में बॉम्ब की सूचना (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 6, 2026 at 4:37 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मऊ: रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सुबह 9:00 से 9:30 बजे के बीच एक अज्ञात नंबर से कॉल कर गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली काशी एक्सप्रेस 15018 में बम होने की सूचना दी गई.

संदिग्ध या विस्फोटक बरामद नहीं: सूचना मिलते ही मऊ पुलिस की पूरी टीम, आरपीएफ, सीआरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची व तत्काल जांच अभियान शुरू कर दी. सुरक्षा को देखते हुए स्टेशन परिसर में मौजूद सभी यात्रियों और आम जनता को तुरंत स्टेशन के बाहर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया, और ट्रेन सहित स्टेशन परिसर की गहन तलाशी ली गई, लेकिन जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध या विस्फोटक वस्तु बरामद नहीं हुई.

अज्ञात कॉल की भी जांच: ट्रेन जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध बैग मिला, जिसमें कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं था, ट्रेन की गहन तलाशी के बाद सभी यात्रियों को अपने-अपने कोच में बैठा दिया गया. बम की सूचना देने वाले अज्ञात कॉल की भी जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह कॉल इंटरनेट के माध्यम से की गई थी. पुलिस कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुटी हुई है.

मऊ स्टेशन से ट्रेन को रवाना: ट्रेन के अटेंडेंट लियाकत अली ने बताया कि उन्हें सूचना दी गई थी के ट्रेन के यात्रियों को ट्रेन से बाहर उतार दिया जाए, ट्रेन में बम है, जिसके के बाद मऊ स्टेशन पर सभी यात्रियों को उतारा दिया गया, वहीं पुलिस अधीक्षक इलमारन जी ने बताया कि बम की सूचना मिलते ही मऊ पुलिस व रेलवे पुलिस के अधिकारी जांच में जुट गए, यात्रियों को बाहर निकाला गया, फिर जांच के उपरांत उन्हें अपने-अपने स्थान पर बैठा दिया गया और ट्रेन को रवाना कर दिया गया.

कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है, फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन का कहना है कि जैसे-जैसे जांच में नई जानकारी सामने आएगी, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Bomb Threat : दिल्ली के इंडियन स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर

यह भी पढ़ें : रेलवे के 2 कर्मचारी ही ट्वीट कर रेल मंत्रालय को भेजते थे ट्रेन में बम होने की सूचना, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप