पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पंजाब मिनी सेक्रेटेरिएट को भी धमकी भरा ई-मेल, सर्च ऑपरेशन जारी
Bomb threat to High Court: एक बार फिर से पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है.

Published : February 19, 2026 at 1:00 PM IST
चंडीगढ़: पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिसके बाद कोर्ट कॉम्प्लेक्स में सर्च ऑपरेशन जारी है. पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया है. बम की धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है. जिसके बाद से पुलिस और बम निरोधक की टीम सक्रिय है.
पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: बम की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी: बम की तलाश के लिए मौके पर बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा है. पुलिस और बम निरोधक दस्ते की ओर से अंदर गहन तलाशी ली जा रही है. पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और बम की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन तेजी से जारी है.
#WATCH | Chandigarh | Bomb threat email received in Punjab Mini Secretariat, Punjab and Haryana High Court complex and Sector 1 Civil Secretariat: Chandigarh police pic.twitter.com/vICBL0CmbW
— ANI (@ANI) February 19, 2026
पहले भी आ चुका धमकी भरा ईमेल: इससे पहले भी 9 फरवरी 2026 को पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला था. जिसके बाद बम निरोधक दस्ता ने पूरी बिल्डिंग की गहनता से तलाश की थी. जिसमें कुछ नहीं मिला था. धमकी भरा ई-मेल फर्जी मिला था. इसके अलावा पंचकूला सेक्टर-1 स्थित जिला अदालत में भी बम होने की सूचना मिली थी. इसके तुरंत बाद डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता ने सर्च ऑपरेशन चलाया था.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

