ETV Bharat / state

चंडीगढ़ के बस अड्डे पर बम की ख़बर से हड़कंप, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

चंडीगढ़ के सेक्टर-43 के बस अड्डे पर बम होने की ख़बर से हड़कंप मच गया जिसके बाद मौके पर बम स्कवॉड पहुंचा.

Bomb squad mock drill creates panic at Chandigarh Sector 43 bus stand
चंडीगढ़ के बस अड्डे पर बम की ख़बर से हड़कंप (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 6, 2026 at 8:46 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़ : शहर के सेक्टर-43 स्थित अंतर्राज्यीय बस अड्डे पर पुलिस कंट्रोल रूम को बम होने की सूचना मिली, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया. पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा के मद्देनजर बस अड्डे के एक हिस्से को खाली करा लिया गया.तलाशी अभियान के बाद सीटीयू की एक पुरानी बस से संदिग्ध वस्तु बरामद हुई, जिसे बम स्क्वॉड ने कब्जे में लेकर जांच के लिए ले लिया. करीब एक घंटे तक बस सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई.

सुरक्षा बलों की फौरन कार्रवाई : बम की खबर के बाद ऑपरेशंस सेल के कमांडो ने क्षेत्र को घेराबंदी कर खाली किया, जबकि बम डिटेक्शन स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया. क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी), पीसीआर वाहन, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस और अन्य इकाइयां भी फौरन पहुंचीं. संदिग्ध वस्तु को सुरक्षित रूप से पुलिस लाइन्स सेक्टर-26 ले जाकर निष्क्रिय किया गया और पूरे बस अड्डे की अतिरिक्त तलाशी ली गई.

चंडीगढ़ के बस अड्डे पर बम की ख़बर से हड़कंप (Etv Bharat)

मॉक ड्रिल का उद्देश्य : पूरी घटना एसपी ऑपरेशंस गीतांजलि खंडेलवाल के निर्देश और विकास श्योकंद, डीएसपी ऑपरेशंस की देखरेख में आयोजित मॉक ड्रिल थी. इसका मकसद चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन की आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों और समन्वय की जांच करना था, खासकर गणतंत्र दिवस के मद्देनजर, चंडीगढ़ पुलिस ने सभी सेवाओं के सक्रिय सहयोग की सराहना की और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भी ऐसे ही चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में भी बम होने की खबर फैली थी जो बाद में मॉक ड्रिल ही निकली थी.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें - "दिलखुश" ने किया परिवार को खुश, 10 बेटियों के बाद घर में गूंज उठी बेटे की किलकारी

ये भी पढ़ें - चंडीगढ़ जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, बम स्क्वायड और प्रशासन की टीम ने चलाया सर्च अभियान

ये भी पढ़ें - बीवी की टीटीई से ट्रेन में हुई लड़ाई, रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने पर बात आई, पति अरेस्ट