ETV Bharat / state

बोकारो ट्रैफिक पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, जांच में 29 ऑटो जब्त

बोकारो में ट्रैफिक पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान कई ऑटो जब्त किए गए हैं.

Vehicle Checking Drive in Bokaro
बोकारो में वाहन जांच के दौरान ट्र्रैफिक पुलिस. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : July 3, 2026 at 4:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बोकारो: ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाया. सेक्टर-4 स्थित एलआईसी मोड़ और गांधी चौक पर चलाए गए इस अभियान में करीब 150 वाहनों की जांच की गई. जांच के दौरान 29 ऑटो को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया है. जबकि सभी ऑटो चालक थाने में उपस्थित हैं.

इस संबंध में ऑटो चालकों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वे लोग गाड़ी में वाहन के कागजात नहीं रखते हैं. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया था कि वाहन मालिक के घर से कागजात लाकर थाना में जमा कर देंगे. यह आश्वासन देने के बावजूद उनके ऑटो जब्त कर लिए गए हैं.

जानकारी देते ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीतीश कुमार. (वीडियो-ईटीवी भारत)

एलआईसी मोड़ और गांधी चौक पर चलाया गया अभियान

बोकारो ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सेक्टर-4 के एलआईसी मोड़ और गांधी चौक पर विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान दोपहिया वाहन, चारपहिया वाहन और ऑटो समेत करीब 150 वाहनों के कागजात और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई. नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान चलाया गया. जिन वाहनों के दस्तावेज अधूरे या नियमों का उल्लंघन करते पाए गए हैं उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.

Vehicle Checking Drive in Bokaro
थाना परिसर में जब्त कर लाए गए ऑटो. (फोटो-ईटीवी भारत)

जब्त वाहनों के कागजातों का सत्यापन कर रही पुलिस

जांच के दौरान 29 ऑटो को जब्त कर सेक्टर 4 थाना परिसर में रखा गया है. पुलिस सभी वाहनों के दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है. कागजातों की जांच में किसी तरह की गड़बड़ी पाई गई तो मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटते हुए जुर्माना लगाया जाएगा. ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Vehicle Checking Drive in Bokaro
वाहन जांच अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस. (फोटो-ईटीवी भारत)

ये भी पढ़ें-

रांची में सड़क सुरक्षा एवं यातायात अनुशासन को लेकर चला सघन अभियान, 24 वाहनों पर 7.64 लाख का जुर्माना

खूंटी समाहरणालय के पास डीटीओ ने चलाया वाहन जांच अभियान, डीसी कार्यालय के कई कर्मियों का कटा चालान

रोज@रोड कैंपेनः यातायात नियम तोड़ने वालों को मिल रहा गुलाब, पुलिस दे रही नियम पालन करने की नसीहत