ETV Bharat / state

व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता में हुई थी बोकारो में बुजुर्ग दंपती की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

बोकारो में दंपती की हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है.

Bokaro Police Revealed Murder Case
बोकारो पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 4, 2025 at 6:58 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बोकारो: शहर में पिछले दिनों हुए डबल मर्डर का बोकारो पुलिस ने खुलासा कर दिया है. बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसकी पुष्टि बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने की है. आरोपियों से पूछताछ में हत्या के पीछे की वजह निकलकर सामने आई है.

01 दिसंबर को हुई थी दंपती की हत्या

एसपी ने बताया कि हरला थाना क्षेत्र के जोशी कॉलोनी गेट नंबर-03 में 01 दिसंबर 2025 की रात होटल संचालक महावीर साव (70) और कौशल्या देवी (65) की हत्या कर दी गई थी. घटना के उद्भेदन को लेकर सीटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था. दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में संलिप्त दोनों अपराधियों ओमप्रकाश कुमार उर्फ ललुआ और उसके सहयोगी रामचंद्र कुमार उर्फ बिद्ध को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी हरला थाना क्षेत्र के जोशी कॉलोनी के ही निवासी हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त खून लगा चाकू, खून से सने ईंट, घटना के समय पहने गए खून लगे कपड़े और मृत दंपती का मोबाइल बरामद किया है.

जानकारी देते बोकारो एसपी हरविंदर सिंह. (वीडियो-ईटीवी भारत)

व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता में हुई थी हत्या

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में हत्या के पीछे होटल व्यवसाय में प्रतिद्वंद्विता की बात सामने आई है. बुजुर्ग दंपती चाय-पकौड़ी की दुकान चलाते थे. दंपती की दुकान के ठीक सामने ओमप्रकाश भी दुकान लगाता था. दोनों दुकानदारों के बीच ग्राहकों को लेकर विवाद रहता था और कभी-कभी कहासुनी भी हो जाती थी. जिससे ओमप्रकाश दंपती से रंजिश रखता था.

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि व्यापारिक प्रतिस्पर्धा और आपसी मनमुटाव के कारण ओमप्रकाश उन्हें पसंद नहीं करता था. घटना की रात आरोपी ओमप्रकाश और उसका साथी रामचंद्र शराब के नशे में थे. नशे की हालत में दोनों ने मिलकर दंपती पर हमला कर दिया और उनकी हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें-

बोकारो में बुजुर्ग दंपती की हत्या, परिजन इंसाफ की लगा रहे हैं गुहार

खूंटी में कानू को दर्दनाक मौत देने वाले सीनू का सिर और धड़ बरामद, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव

खूंटी के जंगल से युवती का क्षत-विक्षत शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका