ETV Bharat / state

अमेठी में हॉस्टल के कमरे में मिला नर्सिंग छात्रा का शव, खुदकुशी की आशंका

पुलिस ने परिवारवालों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अमेठी में छात्रा का शव हॉस्टल में मिला.
अमेठी में छात्रा का शव हॉस्टल में मिला. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 28, 2026 at 6:18 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अमेठी: जिले के मुंशीगंज क्षेत्र में नर्सिंग की छात्रा का शव कॉलेज के हॉस्टल में फांसी से लटका मिला. प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि छात्रा ने खुदकुशी की है. हालांकि, इसके पीछे क्या वजह है, इसकी छानबीन पुलिस कर रही है. सूचना मिलते ही पुलिस एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. साथ ही छात्रा के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है.

पुलिस के मुताबिक, जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी स्कूल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग के हॉस्टल के कमरे में छात्रा दीप्ति यादव (22) का शव फंदे से लटका मिला. छात्रा दीप्ति यादव गांव सईदुल्लापुर, थाना बल्दीराय, सुलतानपुर की रहने वाली थी. दीप्ति जीएनएम की अंतिम सत्र की छात्रा थी. कॉलेज प्रशासन ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल की है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

पूरे मामले में सीओ गौरीगंज अखिलेश वर्मा ने बताया कि मृतक छात्रा के परिवार को सूचित कर दिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की सभी स्तर से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा.

दूसरी ओर, छात्रा के खुदकुशी करने की आशंका जताई जा रही है. छात्रा के सुसाइड करने के पीछे क्या वजह है, पुलिस इस बारे में छानबीन कर रही है. छात्रा के परिजनों से भी पुलिस जानकारी लेगी.

यह भी पढ़ें: कानपुर में हादसा: तेज आवाज के साथ अचानक घर में धंसी जमीन, मलबे में समाई छात्रा