रोहतक के होटल में मिली शादीशुदा महिला की लाश, युवक के साथ आई थी, महिला को छोड़कर भागा
हरियाणा के रोहतक में एक विवाहिता का शव होटल में मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Published : August 26, 2026 at 7:35 PM IST
|Updated : August 26, 2026 at 7:47 PM IST
रोहतक: हरियाणा के रोहतक के लिबर्टी फाटक के पास स्थित एक होटल में करीब 24 वर्षीय विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. मृतका रोहतक के खेड़ी साध गांव की रहने वाली बताई जा रही है. विवाहिता एक युवक के साथ होटल में आई थी लेकिन दोपहर बाद युवक चला गया तो विवाहिता का शव होटल में मिला. शव मिलने पर होटल संचालक ने पुलिस को सूचना दी.
विवाहिता को होटल में छोड़कर निकला : विवाहिता बुधवार सुबह एक युवक के साथ रोहतक के 9 क्लाउड होटल में आई थी. युवक दोपहर बाद विवाहिता को होटल में छोड़कर बाहर निकल गया. होटल संचालक ने जब देखा कि काफी देर तक विवाहिता बाहर नहीं आई तो उसे शक हुआ और दरवाजा खुलने पर उसे लाश नजर आई तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी.
पुलिस कर रही मामले की जांच : सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि विवाहिता की लाश मिलने के पीछे वजह क्या है और उसके साथ होटल में आया युवक कौन था. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य जानकारी भी खंगाल रही है. विवाहिता की मौत के बाद उसके परिजनों को भी मामले की सूचना दे दी गई है.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : पंचकूला में बुटीक संचालिका का गला काटकर मर्डर, शटर उठाकर मदद के लिए चिल्लाई, पति पर आरोप
ये भी पढ़ें : करनाल में रिश्तों का कत्ल, शराबी पति ने पत्नी की चाकू से हत्या की, बेटी पर भी हमले की कोशिश
ये भी पढ़ें : 6 महीने की गर्भवती पत्नी को बाल्टी में सिर डुबोकर मार डाला, फरीदाबाद में वारदात के बाद पति फरार

