रांची के औघड़ बाबा आश्रम के पास युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
रांची में औघड़ बाबा आश्रम के पास एक युवक का शव मिला, आशंका है कि उसकी हत्या की गई है. प्रशांत कुमार की रिपोर्ट.

Published : August 26, 2026 at 1:44 PM IST
रांचीः राज्य की राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित औघड़ बाबा आश्रम के पास बुधवार को एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गुई. मृतक की पहचान उपेंद्र कुमार मिश्रा के रूप में हुई है, जो सुखदेवनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था.
चाकू मार कर हत्या की आशंका
रांची के कोतवाली एएसपी निखिल राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की हत्या किए जाने की आशंका है. युवक के शरीर पर खून के निशान मिले हैं. जिस स्थिति में शव बरामद हुआ है, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चाकू से वार कर उसकी हत्या की गई है. हालांकि हत्या के वास्तविक कारण और घटना में इस्तेमाल हथियार के संबंध में पुलिस की जांच जारी है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया है. टीम घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र कर रही है.
मृतक की हुई पहचान
मृतक की पहचान उपेंद्र कुमार मिश्रा के रूप में हुई है, जो सुखदेवनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था. मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने उसकी तस्वीर जिले के सभी थानों को भेजी. गुमशुदगी के मामलों से शव की तस्वीर का मिलान कर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया गया. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला.

