ETV Bharat / state

कैथल में नीले रंग के सूटकेस से मिली महिला की लाश, कुत्ते खींच रहे थे, गल चुके कई बॉडी पार्ट्स

हरियाणा के कैथल के नाले से नीले रंग के सूटकेस में महिला की लाश मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Body of a young woman was found in a blue suitcase in a drain in Kaithal
कैथल में नीले रंग के सूटकेस से मिली महिला की लाश (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 30, 2025 at 6:52 PM IST

|

Updated : December 30, 2025 at 7:14 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कैथल : हरियाणा के कैथल में नाले से नीले रंग के एक सूटकेस में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. लोगों ने मामले की खबर पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

नीले रंग के सूटकेस में महिला का शव : कैथल में मंगलवार को नाले से एक नीले रंग के सूटकेस में महिला का शव बरामद हुआ है. उसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है. सूटकेस को नाले में कुत्ते खींच रहे थे. ऐसा करते देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने नाले से सूटकेस को खींचकर निकाला. लोगों ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने सूटकेस को देखा तो उससे बदबू आ रही थी जिससे उन्हें अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी ख़बर दी.

कैथल में नीले रंग के सूटकेस से मिली महिला की लाश (Etv Bharat)

हत्या के बाद सूटकेस में भरा गया शव : अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस की टीम और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई हैं. पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या कर शव को सूटकेस में रखा गया होगा और फिर इसे ड्रेन में फेंका गया है. पुलिस के मुताबिक, शव कई दिन पुराना लग रहा है. पानी में रहने के चलते बॉडी फूल गई है और कुछ अंग गल भी गए हैं.

Body of a young woman was found in a blue suitcase in a drain in Kaithal
नीले रंग का सूटकेस (Etv Bharat)

गले पर निशान, हाथ पर टैटू : सूटकेस से मिली युवती के गले पर एक निशान बना हुआ है जिससे लग रहा है कि किसी रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई होगी, हालांकि ये जांच का विषय है. युवती के हाथ पर एक टैटू भी मौजूद है.

Body of a young woman was found in a blue suitcase in a drain in Kaithal
महिला की नहीं हो सकी शिनाख्त (Etv Bharat)

सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल : पुलिस शव के पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले गई है. वहीं कैथल सिटी थाने की एसएचओ गीता ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि "मामले की ख़बर मिलते ही पुलिस वहां मौके पर पहुंच गई थी. महिला की डेड बॉडी के अलावा सूटकेस से दो ड्रेस भी पुलिस ने बरामद की है. शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही इलाके के सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की जा रही है. वहीं शव को पोस्टमार्ट के बाद मॉर्च्यूरी में रखा जाएगा और अगर किसी ने शिनाख्त नहीं की तो कागजी कार्रवाई करने के बाद महिला की लाश का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा".

Body of a young woman was found in a blue suitcase in a drain in Kaithal
मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स (Etv Bharat)
Body of a young woman was found in a blue suitcase in a drain in Kaithal
हत्या के बाद सूटकेस में भरा गया शव (Etv Bharat)
Body of a young woman was found in a blue suitcase in a drain in Kaithal
मामले की जांच जारी (Etv Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें - कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में मिली सिर कटी लाश, धड़ के पास खून से लथपथ चाकू और नशे का इंजेक्शन बरामद, सिर की तलाश जारी

ये भी पढ़ें - यमुनानगर में युवती की सिर कटी लाश मिली, नर्सरी में पड़ी थी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

ये भी पढ़ें - गुरुग्राम में युवती का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका, गले पर रस्सी के निशान

Last Updated : December 30, 2025 at 7:14 PM IST