ETV Bharat / state

अगवा किए गए दो युवक की बेरहमी से हत्या, फुटबॉल मैदान के पास जमीन से निकाले गए शव! जानें, पूरा मामला

सरायकेला-खरसावां जिला में वन विभाग की जमीन में दबे दो युवक का शव बरामद किया गया.

Bodies of two youths recovered from Forest Department land in Seraikela Kharsawan district
घटनास्थल की जांच करती पुलिस टीम (सरायकेला) (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 22, 2026 at 7:36 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सरायकेला-खरसावां: जिला में गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित रामचंद्रपुर-रापचा फुटबॉल मैदान के पास वन विभाग की भूमि में दबे दो युवकों के शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में दहशत है. मृतकों की पहचान स्थानीय निवासी राहुल हांसदा और तपन प्रधान के रूप में की गई है.

​20 अगस्त से लापता थे दोनों युवक

परिजनों के अनुसार, 20 अगस्त को दोनों युवकों के साथ मारपीट कर उनका अपहरण कर लिया गया था. इस संबंध में कांड्रा थाना में लिखित शिकायत दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर त्वरित जांच शुरू की. पुलिस ने संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले की कड़ियां खुलती चली गईं.

जानकारी देते एसडीपीओ (ETV Bharat)

​एसडीपीओ ने घटनास्थल पहुंचकर की जांच

सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनुभव भारद्वाज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया 20 अगस्त को कांड्रा थाना में मारपीट और दो लोगों के अपहरण से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ था. इसके आधार पर कांड्रा थाना प्रभारी ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की.

जांच के क्रम में यह बात सामने आई कि जिन दो व्यक्तियों का अपहरण हुआ था, उनकी हत्या कर शव को रापचा ग्राउंड के पीछे वन विभाग की जमीन में दफना दिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ लिया है और आगे की जांच जारी है.

​हत्या के कारणों की जांच जारी

प्राथमिक चर्चाओं में घटना का तार मोबाइल चोरी के विवाद से जुड़ने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि अपहरण और हत्या के मुख्य कारण का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आधिकारिक रूप से किया जा सकेगा. पुलिस ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं और मामले में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है.

इसे भी पढे़ं- सरायकेला में नाबालिग से दुष्कर्म, रिश्तेदार पर लगा आरोप!

इसे भी पढे़ं- महज 30 हजार रुपये के लिए किया दो युवकों का अपहरण, चंद घंटे में अपहृत बरामद, अपराधी सलाखों के पीछे

इसे भी पढे़ं- पलामू में प्रभात मेहता अपहरण और हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल, आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार