ETV Bharat / state

पति-पत्नी के शव मिले कमरे में, वृद्ध मां रह गई अकेली, मामले की जांच में जुटी पुलिस

धौलपुर के बसेड़ी में एक दंपती के शव उनके कमरे में मिले. अब इस घर में बुजुर्ग मां अकेली रह गई है.

Police Station, Baseri
पुलिस थाना बसेड़ी (ETV Bharat Dholpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : October 28, 2025 at 7:07 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धौलपुर: बसेड़ी क्षेत्र के हीरापुरा गांव में मंगलवार को एक दंपती ने अपने मकान में आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मौका मुआयना कर डेड बॉडी को कब्जे में लिया.

बसेड़ी थाना प्रभारी बृजेश कुमार पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे. घटनास्थल का पुलिस ने बारीकी से मौका मुआयना किया. थाना प्रभारी ने बताया कि घर में मौके पर पति-पत्नी के शव मिले. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम को भी मौके पर बुलाया. मौके से साक्ष्य के नमूने एकत्रित किए हैं. डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है. आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. उन्होंने बताया कि पारिवारिक गृह क्लेश या किसी अन्य मामले से आत्महत्या की आशंका है. हालांकि सटीक कारण जांच के बाद ही सामने आ पाएगा.

पढ़ें: बालोतरा में महिला ने तीन मासूम बच्चों के साथ की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

ग्रामीणों के अनुसार काफी देर तक जब पति-पत्नी कमरे से बाहर नहीं निकले, तो बुजुर्ग मां ने उन्हें आवाज लगाई. इसके बावजूद बेटे और बहू की ओर से कोई जवाब नहीं आया. जब मां ने खि​ड़की से कमरे में देखा, तो दोनों के शव दिखाई दिए. बेटे सत्यवीर एवं उसकी पत्नी निशा की डेड बॉडी देख मां के पैरों तले जमीन खिसक गई. घटना से मां की चीख निकल गई. इस घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. स्थानीय ग्रामीणों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया.