ETV Bharat / state

हैप्पी न्यू ईयर 2026 में नौका विहार, छत्तीसगढ़ के पर्यटन सेक्टर में नई पहल, मलनिया जलाशय में डल झील जैसी सुविधा

नए साल पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन सेक्टर में नया बदलाव देखने को मिल रहा है.

Malaniya Reservoir of Gaurela Pendra Marwahi
गौरेला पेंड्रा मरवाही का मलनिया जलाशय (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : December 31, 2025 at 6:27 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गौरेला पेंड्रा मरवाही: साल 2025 विदा होने जा रहा है और नए साल 2026 की शुरुआत हो रही है. गौरेला पेंड्रा मरवाही में नए साल की शुरुआत और नए साल के जश्न को लेकर पर्यटन सेक्टर में बड़ा बदलाव किया गया है. यहां के मलनिया जलाशय में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, तीन स्पीड बोट और एक शिकारा का लोकार्पण किया गया है. जिस पर जिलेवासियों को नया साल मनाने में मदद मिलेगी. पर्यटन विकास की दिशा में यह अहम कदम माना जा रहा है.

गौरेला पेंड्रा मरवाही में पर्यटन का हो रहा विस्तार

अपनी नैसर्गिक सुंदरता, हरियाली, पहाड़ों और जलाशयों के लिए पूरे प्रदेश में विशेष पहचान रखने वाले गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. इन्हीं संभावनाओं को साकार करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है. मलनिया जलाशय का यह पूरा प्रोजेक्ट पर्यटन मंडल की प्रत्यक्ष सहायता के बिना, डीएमएफ (DMF) एवं एक्वाकल्चर मद से पूरा किया गया है, जो जिला प्रशासन की कार्यकुशलता और दूरदर्शिता को दर्शाता है.

जीपीएम में मलनिया जलाशय का विकास (ETV BHARAT)

मलनिया जलाशय में क्या क्या सुविधाएं विकसित

मलिनिया जलाशय में शुरू किया गया फ्लोटिंग रेस्टोरेंट जिले ही नहीं, बल्कि आसपास के कई जिलों में अपने आप में अनूठा और पहला प्रयास है।. प्रशासन का उद्देश्य है कि ग्रामीण अंचल के लोगों और पर्यटकों को जिले के भीतर ही कश्मीर की डल झील जैसा अनुभव मिल सके. इसके साथ ही स्पीड बोट और शिकारा के माध्यम से जल पर्यटन और रोमांचक अनुभव का आनंद भी लोग उठा सकेंगे.

जिला प्रशासन ने वॉटर स्पोर्ट्स की इस नई अवधारणा को महज एक वर्ष के भीतर पूरा किया है. यह नए साल पर पर्यटकों को अलग तरह का अनुभव प्रदान करेगा. इससे जिले के टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा मिल सकेगा- लीना कमलेश मंडावी, कलेक्टर, जीपीएम

Development of Malania Reservoir
मलनिया जलाशय का विकास (ETV BHARAT)

मलनिया जलाशय के विकास से टूरिज्म को फायदा

गौरेला पेंड्रा मरवाही की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने बताया कि इस परियोजना से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी तैयार होंगे. फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और नौका विहार की सुविधा से मलिनिया जलाशय फेमस टूरिस्ट स्पॉट बन सकेगा

PVTG ग्रुप के लिए 57 मेडिकल मोबाइल यूनिट शुरू, 25 तरह की बीमारी का होगा मुफ्त इलाज, सीएम साय ने कहा जीवनदायी है ये व्यवस्था

बीजापुर की महिलाओं की शिक्षा, सेहत और स्वावलंबन पर जोर, सीआरपीएफ ने समझाया महत्व

सब्जी बेचकर बेटियों को बनाया नेशनल और इंटरनेशल खिलाड़ी, बास्केटबॉल खिलाड़ियों का गढ़ बना सरगुजा