ETV Bharat / state

हजारीबाग में यूथ विंग का रक्तदान शिविर, एक दिन में 325 यूनिट रक्त संग्रह

हजारीबाग में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया. जिसमें डोनर्स ने करीब 325 यूनिट ब्लड डोनेट किया.

BLOOD DONATION CAMP IN HAZARIBAG
रक्तदान शिविर के आयोजक और रक्तदाता (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : April 13, 2026 at 5:38 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हजारीबागः 'रक्तदान महादान' इसे हजारीबाग वासियों ने साबित कर दिखाया है. यूथ विंग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें लगभग 325 यूनिट रक्त रक्तदाताओं ने दान किया है. यह अब तक का हजारीबाग में सबसे बड़ा रक्तदान शिविर बताया जा रहा है.

लगातार तीन वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन

हजारीबाग में यूथ विंग के द्वारा रक्तदान शिविर में लगभग 325 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. हजारीबाग में यह अब तक का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर बताया जा रहा है. यूथ विंग हजारीबाग में युवाओं की टोली है जो छात्र, पत्रकार, व्यवसायी और राजनेताओं का समूह है. यूथ विंग पिछले 3 वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है. इस बार लगभग 325 यूनिट रक्त रक्तदाताओं ने दान किया है.

जानकारी देते रक्तदान शिविर के आयोजक और रक्तदाता (Etv Bharat)

निर्धारित समय से ही हजारीबाग के लोग खुद से रक्तदान करने के लिए पहुंचते हुए दिखे. जिला में इन दिनों रक्त की कमी भी है. खासकर थैलेसीमिया मरीजों को काफी अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है.

325 यूनिट रक्त एक दिन में संग्रहित किया गया

हजारीबाग के लोगों ने रक्तदान कर समाज को संदेश दिया है कि दूसरों की जान बचाने के लिए आगे आना चाहिए. पिछले एक माह से रक्तदान शिविर की तैयारी चल रही थी. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत समाज के कई गणमान्य लोगों ने अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की थी. इसका ही यह परिणाम है कि एक दिन में 325 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया.

रखदाताओं ने भी कहा कि हजारीबाग में एक बेहतर प्रयास किया गया और आम लोगों को जागरूक किया गया कि उनका एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति की जान बचा सकता है. साथ ही जो व्यक्ति रक्त देते हैं वह स्वस्थ भी रहते हैं. लोगों में जागरूकता आई है और लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर रक्तदान किया.

रक्तदाताओं को 'हेलमेट' उपहार स्वरूप दिया गया

रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को उपहार स्वरूप हेलमेट दिया गया. उपहार देने के पीछे का कारण भी काफी दिलचस्प है. यूथ विंग के सदस्यों का कहना है कि जिन लोगों ने हमें रक्त दिया है उनके जीवन की हिफाजत करना भी हमारा दायित्व है. इसी उद्देश्य से रक्तदाताओं को 'हेलमेट' उपहार स्वरूप दिया गया है.

इसे भी पढ़ें-

मिलिए ब्लड मैन ऑफ हजारीबाग निर्मल जैन से, रक्तदान कर बचा चुके हैं 92 लोगों की जान

ब्लड मैन ऑफ हजारीबाग ने मारी सेंचुरी, 100वीं बार रक्तदान करने वाले बने डोनर

साहिबगंज सदर अस्पताल ब्लड बैंक में 'रक्त संकट', थैलेसीमिया से पीड़ित पुत्री के लिए पिता ने किया रक्तदान

झारखंड विधानसभा में ब्लड डोनेशन कैंप: सीएम, स्पीकर सहित कई माननीयों ने किया रक्तदान