ETV Bharat / state

दिल्ली ब्लास्ट: अमरोहा के 2 लोगों की मौत, DTC बस कंडक्टर था अशोक, खाद व्यापारी लोकेश ने भी तोड़ा दम; आज घर लाए जा रहे शव

दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल से मिले दस्तावेजों और वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर से की पहचान, जिले में पुलिस हाई अलर्ट पर.

blast-in-car-near-delhis-red-fort-vehicles-on-fire-confirmation of death 2 amroha people update
दिल्ली ब्लास्ट में अमरोहा के अशोक और लोकेश की मौत. (etv bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : November 11, 2025 at 10:42 AM IST

|

Updated : November 11, 2025 at 11:00 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

अमरोहा: देश की राजधानी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर वन के पास एक कार में कल रात बड़ा धमाका हुआ. इस धमाके की वजह से अभी तक 9 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा घायलों की पुष्टि हुई है. इस धमाके में जान गंवाने वालों में अमरोहा के दो लोगों की भी पहचान हुई है. इनमें से एक डीटीसी बस में संविदा कंडक्टर के रूप में कार्यरत था तो दूसरे की पहचान खाद व्यापारी के रूप में हुई है. दोनों शवों को आज अमरोहा लाया जा रहा है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

कल रात हुआ था भीषण धमाका: देश की राजधानी दिल्ली में कल देर रात लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर वन के पास एक कार में बड़ा धमाका हुआ था. इसके बाद चीख पुकार मच गई थी. धमाका इतना बड़ा था कि हर तरफ धुएं और आग का गुबार नजर आ रहा था. ब्लास्ट की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी. घायलों को आनन-फानन में LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी. NIA और NSG की टीमें भी पहुंच गईं थी. इस घटना के तुरंत बाद यूपी समेत देश के कई राज्यों में पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई थी. वहीं, गृह मंत्री अमित शाह अस्पताल में घायलों का हालचाल लेने पहुंच गए थे. देर रात इस हादसे के मृतकों और घायलों की सूची जारी की गई थी. इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत और 20 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है. मरने वालों में दो लोग अमरोहा के हैं.

प्रत्यक्षदर्शी क्या बोले. (etv bharat)

हादसे में जान गंवाने वाले दो लोग अमरोहा के: इस हादसे में जाने गंवाने वालों में अमरोहा हसनपुर के मांगरोल गांव निवासी अशोक (35) और हसनपुर निवासी खाद विक्रेता लोकेश अग्रवाल (52) के शवों की शिनाख्त की गई है . दोनों के शव आज अमरोहा उनके पैतृक आवास पर लाए जा रहे हैं.

blast-in-car-near-delhis-red-fort-vehicles-on-fire-confirmation of death 2 amroha people update
दिल्ली रेड फोर्ट ब्लास्ट. (etv bharat)

दिल्ली पुलिस ने ऐसे की पहचान: दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल से मिले दस्तावेजों और वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर अशोक की पहचान की थी. अशोक दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) में संविदा कंडक्टर था. वह बीते 3 साल से दिल्ली में परिवार के साथ रह रहा था. अशोक अपनी पत्नी सोनम और तीन छोटे बच्चों के साथ दिल्ली के जगतपुर इलाके में किराए के मकान में रह रहा था. वह दीपावली पर घर भी आया था. उसकी मौत की सूचना जैसे ही अमरोहा पहुंची परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए. वहीं दूसरे मृतक लोकेश अग्रवाल की पहचान हसनपुर के खाद व्यापारी के रूप में की गई है.


अशोक के गांव में परिजन बेहाल: अशोक के गांव में चचेरे भाई ग्राम प्रधान सोमपाल ने बताया कि थाने से उन्हें इस घटना के बारे में सूचना मिली थी. अशोक के तीन बच्चे हैं. बेटी आरोही (8), काव्य (5) और बेटा आरंभ (3) है. उसका शव आज गांव लाया जा रहा है.



अमरोहा में हाई अलर्ट: वहीं, दिल्ली ब्लास्ट के बाद अमरोहा में पुलिस हाई अलर्ट पर है. रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार व बस स्टेंड जैसे स्थानों पर चेकिंग की जा रही है. संदिग्धों पर निगाह रखी जा रही है.


ये भी पढ़ेंः लाल किला विस्फोट पर यूएस की पैनी नजर, अमेरिकियों के लिए जारी की एडवाइजरी

ये भी पढ़ें: दिल्ली विस्फोट के बाद यूपी में हाई अलर्ट; इंडो नेपाल बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ी, पुलिस ने होटलों में चलाया सर्च अभियान

ये भी पढ़ेंः धमाके से फिर दहली दिल्ली, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास कार में विस्फोट, 11 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Last Updated : November 11, 2025 at 11:00 AM IST