ETV Bharat / state

बरेली में नाबालिग लड़की से ब्लैकमेलिंग; भाई को जान से मारने की धमकी, तीन पर FIR दर्ज

बरेली पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि FIR दर्ज की गयी है. आरोपियों की लोकेशन और कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं.

Photo Credit: ETV Bharat
पुलिस ने दर्ज की FIR. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 27, 2026 at 9:37 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बरेली: उत्तर प्रदेश बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को ब्लैकमेल करने और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बरेली पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को रवि, आकाश और नीरज नामक युवक लगातार मोबाइल फोन के जरिए परेशान कर रहे हैं. आरोप है कि आरोपी युवती को ब्लैकमेल कर रहे हैं और परिवार को बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं.

भाई को जान से मारने और शादी रोकने की धमकी: बरेली पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी प्रार्थी के पुत्र को फोन कर खुलेआम धमकी देते हैं कि तुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे और तेरी बहन की शादी नहीं होने देंगे. इतना ही नहीं, नाबालिग की इज्जत लूटने की धमकी भी दी जा रही है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है. पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों द्वारा दी गई धमकियों की कॉल रिकॉर्डिंग और मोबाइल स्टेटस के सबूत उनके पास सुरक्षित हैं. परिजनों ने पहले रिश्तेदारों के माध्यम से समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, साक्ष्यों की जांच शुरू: थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. बरेली पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच जारी है. आरोपियों की लोकेशन और कॉल डिटेल्स को भी खंगाला जा रहा है, ताकि उनकी गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जा सके. पुलिस ने परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए निष्पक्ष जांच की बात कही है.

यह भी पढ़ें- फतेहपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल का पर्दाफाश, पांच साल्वर गिरफ्तार