ETV Bharat / state

बस्ती में ब्लैकमेलिंग और शारीरिक शोषण से तंग आकर महिला ने जान दी, आरोपी गिरफ्तार

डीएसपी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी अली हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Photo Credit: ETV Bharat
आरोपी अली हुसैन गिरफ्तार. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 26, 2026 at 8:56 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक महिला ने ब्लैकमेलिंग और शारीरिक शोषण से तंग आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. कलवारी थाना क्षेत्र में आरोपी अली हुसैन महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था. साथ ही उसको ब्लैकमेल भी कर रहा था. डीएसपी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच हो रही है.

तीन साल से किया जा रहा था ब्लैकमेल: डीएसपी संजय सिंह ने कहा कि मामला कलवारी थाना क्षेत्र का है. आरोप है कि अली हुसैन ने करीब तीन साल पहले महिला का एक अश्लील वीडियो चोरी छिपे बना लिया था. इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर वह पिछले तीन साल से महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था. महिला का पति काम के सिलसिले में मुम्बई में रहता है. आरोपी जबरन घर में घुस आता था.

बच्चों के सामने मारपीट और उत्पीड़न: वह बच्चों के सामने ही महिला के साथ मारपीट और बलात्कार करता था. महिला के दो बच्चों ने उनके पिता को यह बात बतायी थी. महिला ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली. महिला की आत्महत्या के बाद पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने आरोपी अली हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी. स्थानीय हिंदू संगठनों के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की.

हिंदू संगठनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की: उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की. हिंदू संगठनों ने कहा कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर आरोपी को फांसी या उम्रकैद जैसी सजा दिलाई जाए. डीएसपी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. साक्ष्यों के आधार पर केस में धाराओं में बढ़ोतरी की गयी है. मामले की निष्पक्ष जांच जारी है.

यह भी पढ़ें- कोडीन कफ सिरप मामला, मुख्य आरोपी विनोद अग्रवाल की 9.5 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज़