ETV Bharat / state

शेखावत को देख छलक पड़े कार्यकर्ता के आंसू, मंत्री ने लगाया गले, बोले- महत्वकांक्षा सबको होनी चाहिए

आज से नामांकन वापसी शुरू हो गया है, इसीलिए निर्दलीय और बागियों के नामांकन वापस लेने के लिए कवायद हो रही है.

मंत्री ने लगाया गले
मंत्री ने लगाया गले (ETV Bharat Jodhpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : September 2, 2026 at 1:31 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जोधपुर: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बुधवार को जोधपुर पहुंचे. एयरपोर्ट पर उनसे मिलने आए लोगों में वार्ड संख्या 10 से भाजपा के प्रबल दावेदार धनाराम चौधरी भी थे, जिन्हें पार्टी ने उम्मीदवार नहीं बनाया. शेखावत को देखते ही धनाराम की आंखों में आंसू आ गए. इस पर उन्होंने धनाराम को गले लगा लिया और उनको ढांढस बंधाते हुए कहा कि सब मिलकर पार्टी को जिंदाबाद बनाएंगे.

मीडिया से बात करते हुए ये कहा : नगर निगम चुनाव में कई भाजपा के कार्यकर्ता निर्दलीय और बागी बनकर चुनाव मैदान में उतरने वाले हैं, इस सवाल पर शेखावत ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में महत्वाकांक्षा होना बहुत जरूरी है. पार्टी सभी तरह के समीकरण देखकर किसी एक व्यक्ति को मैदान में उतरती है. कल से संगठन के पदाधिकारी, विधायक और कार्यकर्ताओं से बात कर रहे हैं. परिवार भाव से काम करने वाली पार्टी में यह असहज स्थिति बिल्कुल भी नहीं रहेगी.

पढे़ं. जोधपुर नगर निगम: वार्ड 40 में पूर्व जिलाध्यक्षों की टक्कर, 42 में पूर्व मंत्री के सामने कांग्रेस जिलाध्यक्ष, महापौर दावेदार आमने-सामने

लोकतंत्र का मजाक बनाया था कांग्रेस ने : शेखावत ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस ने नगर निगम के दो टुकड़े किए थे. जोधपुर ही नहीं कई शहरों में ऐसा किया था, लेकिन अब एकीकृत जोधपुर निगम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लौटेगी और संपूर्ण विकास होगा. आने वाले समय में विकास की गाड़ी चार पहिए, केंद्र सरकार, राज्य सरकार, निकाय और आगे पंचायत में भाजपा को जीत से तेजी से दौड़ेगी.

भाजपा में डैमेज कंट्रोल शुरू हुआ : भाजपा में मंगलवार शाम से ही डैमेज कंट्रोल शुरू हो गया है. भाजपा के सामने एक दर्जन वार्डों में बागियों से निपटने की चुनौती है. इसके लिए हर स्तर पर प्रयास हो रहा है. शेखावत भी आज इसमें अपनी भूमिका निभाएंगे. आज से नामांकन वापसी शुरू हो गया है, इसीलिए निर्दलीय और बागियों के नामांकन वापस लेने के लिए कवायद हो रही है.