ETV Bharat / state

AI और IT से कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट सिखाएगी भाजपा, कार्यशाला का सीएम ने किया उद्घाटन

भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का जयपुर में आयोजन हुआ . प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी इसमें मौजूद रहे.

BJP Workshop in Jaipur
कार्यशाला में मौजूद सीएम शर्मा (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 24, 2026 at 5:47 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ. इसमें पार्टी पदाधिकारियों को पार्टी की रीती-नीति के साथ ही केंद्र और राजस्थान सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया गया. आधुनिक तकनीक के दौर में युवाओं को पार्टी की रीती-नीति से जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया. पार्टी कार्यालय में शाम तक चले इस सत्र में मौजूद पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. अब बूथ से लेकर जिला स्तर तक जाकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा.

अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 का आयोजन किया गया. राजस्थान की कार्यशाला में सभी जिलों के प्रशिक्षण की टीम के साथ ही प्रदेश की प्रशिक्षण की टीम मौजूद रही. इसके साथ ही प्रदेश पदाधिकारी और सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारियों के साथ मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि कार्यशाला का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया.

अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक विष्णुदत्त शर्मा (ETV Bharat Jaipur)

पढें:भाजपा कार्यशाला में अनुपस्थिति और बीच में जाने वाले नेताओं से प्रदेश प्रभारी हुए नाराज, कहा-रिपोर्ट तैयार करें

जिलों की कार्यशाला की तारीख भी तय: उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक प्रशिक्षण का अभियान है. आज जो कार्यकर्ता आए हैं. अब अगले चरण में प्रशिक्षकों की तीन कार्यशालाएं होनी हैं. ये प्रदेश में तीन जगह होंगी. आज हर जिले की कार्यशाला की तारीख भी तय की गई है. अगले महीने 6 मार्च से लेकर 15 अप्रैल तक देशभर में मंडलों के प्रशिक्षण होंगे. इसके बाद 15 अप्रैल से जिलों के प्रशिक्षण की शुरुआत होगी. उसके बाद प्रदेश के प्रशिक्षण होंगे.

BJP Workshop in Jaipur
कार्यशाला में मौजूद प्रतिभागी (ETV Bharat Jaipur)

एआई भी होगा प्रशिक्षण का हिस्सा: उन्होंने बताया कि राजस्थान में 9 हजार शक्ति केंद्रों पर बूथ के प्रशिक्षण की कार्यशाला संपन्न होगी. उन्होंने बताया कि मंडल और जिलों में सात-सात विषय और प्रदेश स्तर पर 14 विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अभी दिल्ली में एआई समिट हुआ. एआई भी इस प्रशिक्षण का हिस्सा होगा. संगठनात्मक काम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईटी और तकनीक का बेहतर उपयोग कैसे हो. इसका भी प्रशिक्षण दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बीजेपी विधायक दल की बैठक में अनुपस्थित विधायकों पर नाराज हुए भजनलाल शर्मा, मंत्रियों को दिए सख्त निर्देश

बूथ प्रबंधन के सिखाएंगे गुर: उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन से लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याण की योजनाओं के साथ विकास के मुद्दों को जानता तक ले जाने के बारे में भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के कौशल को निखारने के लिए ऐसे कार्यक्रम करती रहती है. यह संगठनात्मक अभियान का हिस्सा है. आज इस कार्यशाला में सभी ने मिलकर आगामी कार्यक्रमों की तैयारी की है.

हर चुनाव के लिए पार्टी तैयारः उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनाव के लिए हमेशा तैयार है, लेकिन यह प्रशिक्षण देशभर में चलाया जा रहा है. यह अखिल भारतीय प्रशिक्षण विभाग का कार्यक्रम है, इसलिए इस प्रशिक्षण महाभियान का सीधे तौर पर चुनाव से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा कि जहां चुनाव होंगे, वहां मजबूती से चुनाव भी लड़ेंगे और संगठन का काम भी मजबूती से करेंगे.