ETV Bharat / state

गोरखपुर पहुंचे पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा-मैं टीवी वाला नेता नहीं

उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज चौधरी का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया स्वागत. मंगलवार को जाएंगे महराजगंज.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 5, 2026 at 2:03 PM IST

|

Updated : January 6, 2026 at 9:30 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गोरखपुर/महराजगंज: यूपी भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सोमवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इसके बाद बीजेपी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे. जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इसके बाद शाम को गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. पंकज चौधरी मंगलवार को महराजगंज में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

गोरखपुर पहुंचे पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश. (Video Credit : ETV Bharat)

गोरखपुर भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा है कि वह बहुत ही लो प्रोफाइल नेता हैं. कार्यकर्ताओं की बदौलत ही यहां तक पहुंचे हैं. हम कार्यकर्ता आधारित नेता हैं टीवी वाले नहीं. पिछले 9 साल से पार्टी उन्हें लगातार चुनाव लड़ा रही है. सात बार चुनाव जीत कर सदन पहुंचना कार्यकर्ताओं की ही देन है. हम सदैव कार्यकर्ताओं के बीच रहते हैं. शायद यही वजह है कि पार्टी ने अब यूपी की बागडोर संभालने की जिम्मेदारी सौंपी है. मैं कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाता हूं कि उनके सम्मान की रक्षा के लिए हर संभव कोशिश करूंगा.

पंकज चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के 21 दिन बाद में आपके बीच में आया हूं. हमें 2027 के लिए अभी से तैयार हो जाना चाहिए. इसके लिए मात्र 13 महीने का समय बचा है. 2017 से बड़ी जीत दर्ज कर हमें प्रदेश में सरकार बनानी है. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को भी पूरा करना है. संगठन और संगठन का दायित्व निश्चित तौर से सबसे बड़ा होता है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई जैसे महान नेताओं ने जो हमें विरासत में दिया है उसे मजबूत करने की आवश्यकता है. मेरा मानना है कार्यकर्ता वही होता है जो संगठन की जिम्मेदारियों को पूरा करता है. संगठन का कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता है.

पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्रीजी ने मजदूरों-किसानों और महिलाओं के लिए काफी कुछ किया है. मनरेगा के भ्रष्टाचार को ठीक करने के लिए योजना में बदलाव किया गया है. जीरामजी रोजगार ग्रामीण गारंटी अधिनियम से अब साल में 125 दिन काम मिलेगा. इस दौरान मंच पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, यूपी के कई मंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, गोरखपुर क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले पदाधिकारी भी मौजूद थे. हुंचेंगे. जहां वह पूजा अर्चना करेंगे. कल वह महराजगंज जाएंगे. जहां भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे. वहीं, गोरखपुर में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया.

मंगलवार को पहुंचेंगे महाराजगंज : भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सोमवार को गोरखपुर में विश्राम करेंगे. इसके बाद 6 जनवरी को वह गोरखपुर से कार द्वारा महराजगंज जाएंगे. महराजगंज जिले की सीमा कतरारी बॉर्डर से ही उनका भव्य स्वागत शुरू होगा. इस दौरान परतावल चौराहा, छपिया, धरमपुर, भीटौली, सेमरा और शिकारपुर सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता उनका अभिनंदन किया जाएगा.



यह भी पढ़ें: बीजेपी 2017 के मॉडल पर लड़ेगी 2027 का विधानसभा चुनाव; फरवरी तक संगठन में होंगे बदलाव, पंकज चौधरी ने बनाया 'फुलप्रूफ' प्लान

यह भी पढ़ें: यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- परिवार वाले दलों में बाहर से आए लोगों को अध्यक्ष बनने के लिए अगला जन्म लेना होगा

Last Updated : January 6, 2026 at 9:30 AM IST