ETV Bharat / state

दुमका नगर परिषद प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए आदित्य साहू, भाजपा समर्थित उम्मीदवार को जीत दिलाने की बनाई रणनीति

दुमका में आदित्य साहू ने नगर निकाय की सभी 48 सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत का दावा किया है.

BJP State President Aditya Sahu
दुमका में नगर परिषद प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 10, 2026 at 3:33 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

दुमका: झारखड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का दावा है कि झारखंड में हो रहे नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी शानदार प्रदर्शन करेंगे और सभी 48 नगर निकाय सीटों पर जीत का परचम लहराएंगे. आदित्य साहू नगर परिषद प्रबंधन समिति की बैठक में भाग लेने दुमका पहुंचे थे.

अमिता रक्षित को जिताने के लिए रणनीति बनाई

उपराजधानी दुमका के एक निजी होटल में आदित्य साहू ने नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर परिषद प्रबंधन समिति के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने पार्टी समर्थित उम्मीदवार अमिता रक्षित को जिताने के लिए रणनीति तैयार की. इस बाबत उन्होंने कार्यकर्ताओं को कई निर्देश और आवश्यक टिप्स दिए. आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को यह साफ तौर पर कहा कि दुमका की सीट का पूरे झारखंड में काफी महत्व है, इसलिए हर हाल में पार्टी समर्थित उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए कार्य करना है.

बयान देते झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू. (वीडियो-ईटीवी भारत)

भाजपा सेवा भाव से काम करने वाली पार्टीः आदित्य साहू

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा भाव से जन-जन के पास जाने का काम करती है. भाजपा सत्ता में रहे या न रहे, लेकिन हमारे कार्यकर्ता प्रत्येक दिन अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध में सड़कों पर उतरकर कार्य करने का काम करते हैं. हमारे कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक के लिए काम करते हैं.

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो एक-एक घर में दस्तक देते हुए उन तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है. भाजपा समाज के सभी वर्ग चाहे वे किसान हों, गरीब हों, शोषित हों, वंचित हो सबों की चिंता करती है. हमारे प्रधानमंत्री ने झारखंड में बड़ी-बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा है. आदित्स साहू ने कहा कि भाजपा जनता की बदौलत झारखंड में नगर निकाय की 48 सीटों पर जीत दर्ज करेगी.

BJP State President Aditya Sahu
दुमका में नगर परिषद प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल भाजपा नेता और कार्यकर्ता. (फोटो-ईटीवी भारत)

भारतीय जनता पार्टी अपने समर्थित प्रत्याशियों को जिताकर झारखंड में शहर की सरकार बनाने में जुटी है. इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू खुद राज्य के दौरे पर हैं. दरअसल नगर निकाय चुनाव के बहाने भाजपा राज्य में अपने को मजबूत बनाने में जुटी है, ताकि आने वाले समय में झारखंड के लोकसभा और विधानसभा सीटों पर इसका फायदा मिल सके.

BJP State President Aditya Sahu
दुमका में नगर परिषद प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल भाजपा नेता और कार्यकर्ता. (फोटो-ईटीवी भारत)

झामुमो का दुमका में कोई समर्थित उम्मीदवार नहींः शिवकुमार

एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दुमका में अपने समर्थित उम्मीदवार को जिताने की रणनीति बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ईटीवी भारत से फोन पर बात करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार बास्की ने कहा है कि दुमका में हमारा कोई भी समर्थित उम्मीदवार नहीं है. चाहे वह नगर परिषद के अध्यक्ष का पद हो या फिर वार्ड पार्षद का. इसके लिए उन्होंने बाकायदा एक चिट्ठी भी निर्गत की है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि अगर कोई भी उम्मीदवार अपने को झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित कह रहा है तो यह गलत है, भ्रामक है. आप उनकी बातों में नहीं आएं.

ये भी पढ़ें-

देवघर पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, निकाय चुनाव को लेकर विपक्षियों पर किया वार

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की सांगठनिक बैठक, पार्टी में शामिल हुए विजय सिंह गगराई

झारखंड नगर निकाय चुनाव: बीजेपी ने पलामू प्रमंडल की सभी सीटों पर लगाई ताकत, गिरिडीह में हटाए गए बैनर