ETV Bharat / state

झारखंड में अपराधी चला रहे हैं समानांतर सरकार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बड़ा आरोप

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में अपराधी समानांतर सरकार चला रहे हैं.

Etv Bharat
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान BJP के प्रदेश अध्यक्ष (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 21, 2026 at 2:41 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः झारखंड में अपराधी समानांतर सरकार चला रहे है. यह आरोप भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने लगाया है. आदित्य साहू निकाय चुनाव को लेकर पलामू के इलाके के दौरे पर हैं. शनिवार को पलामू में मीडिया से बातचीत की. इसी बातचीत के क्रम में आदित्य साहू ने झारखंड सरकार पर आरोपों की बौछार कर दी.

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग से मुलाकात की

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की वर्षों की सरकार ने पिछले छह वर्षो में छह काम नहीं किए हैं. राज्य में भय का शासन बढ़ा है एवं अपराधी हावी हुए हैं. उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में केंद्रीय बल एवं सीसीटीवी लगाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग से मुलाकात की थी. राज्य निर्वाचन आयोग के तरफ से चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की तैनाती का आश्वासन मिला था. पूरी मांग की एक कॉपी को केंद्रीय गृह मंत्री को भी भेजा गया था.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की प्रेस वार्ता (Etv Bharat)

मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने का निर्देश

आदित्य साहू ने बताया कि मेदिनीनगर नगर निगम के प्रत्याशी अरुणा शंकर मतदान केंद्र पर सीसीटीवी लगाने एवं बलों की तैनाती को लेकर हाईकोर्ट गई थीं. जिसके बाद हाई कोर्ट ने मतदान केंद्र पर सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया है. आदित्य साहू ने कहा कि निकाय चुनाव पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की पहली नजर है. गड़बड़ी होने पर एक-एक कार्यकर्ता आंदोलन करेगा. प्रेस कॉंफ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, श्यामनारायण दुबे, आनंद शंकर समेत कई लोग मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: धनबाद दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्षः संजीव कुमार अग्रवाल की जीत पर जताया भरोसा, बागियों को दी चेतावनी

झारखंड कांग्रेस का आदित्य साहू पर बड़ा हमला, कहा- हार सामने देख अनर्गल मांग और राज्य निर्वाचन आयोग की दौड़ लगा रहे बीजेपी नेता

झारखंड की बदहाली पर बरसे आदित्य साहू, बोले- भ्रष्टाचार और डर के साये में जी रहा प्रदेश