ETV Bharat / state

'भारत में हमलावरों के नाम पर नहीं बनेगी कोई मस्जिद' - शाहनवाज हुसैन

बंगाल में 'बाबरी मस्जिद' बनाने का मुद्दा गरम है. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हमलावरों के नाम पर देश में मस्जिद नहीं बन सकती-

Shahnawaz Hussain
शाहनवाज हुसैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 19, 2026 at 6:56 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

दरभंगा : पश्चिम बंगाल में चुनाव हैं और वहां पर बाबरी मस्जिद का मुद्दा गरमाया हुआ है. बीजेपी नहीं चाहती कि देश के किसी भी हिस्से पर देश पर हमला करने वाले आक्रांताओं के नाम पर मस्जिद बने. इसलिए मुर्शीदाबाद में बनने जा रहे बाबरी मस्जिद का विरोध भाजपा कर रही है. शाहनवाज हुसैन ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत में ऐसी कोई मस्जिद नहीं बनेगी जो हमलावरों के नाम पर होगी.

'बाबर के नाम पर मस्जिद नहीं बनेगी' : भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने टीएमसी से निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर के बाबरी मस्जिद निर्माण के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. हुसैन ने कहा कि भारत में बाबर के नाम पर कोई मस्जिद नहीं बना सकता, क्योंकि वह एक आक्रमणकारी था. उन्होंने कहा कि लोग अपनी जमीन पर मंदिर-मस्जिद बनाने के लिए स्वतंत्र हैं.

शाहनवाज हुसैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री (ETV Bharat)

''भारत की धरती पर किसी विदेशी हमलावर के नाम पर कोई मस्जिद नहीं बना सकता. भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत में बाबर जैसे लोगों के लिए कोई सम्मानजनक स्थान नहीं है.''- शाहनवाज हुसैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री

'आक्रांता के नाम पर मस्जिद स्वीकार्य नहीं' : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने मस्जिदों के नामकरण को लेकर एक बड़ा और कड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि भारत की सरजमीं पर किसी भी आक्रांता या हमलावर के नाम पर मस्जिद का निर्माण स्वीकार्य नहीं होगा.

बीजेपी का हुमायूं कबीर पर हमला : शाहनवाज हुसैन ने दो टूक कहा कि भारत के इतिहास में जिन लोगों ने यहां आक्रमण किये, उनके नाम पर इबादतगाहें बनाना गलत है. उन्होंने सीधे तौर पर बाबर और गजनी जैसे नामों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके नाम पर देश में कोई मस्जिद बनाने की इजाजत नहीं है.

किसी और नाम पर बनाएं मस्जिद : शाहनवाज हुसैन ने सुझाव देते हुए कहा कि यदि मस्जिद बनानी ही है तो वो किसी नेक शख्सियत के नाम पर रखें. पैगम्मबर साहब के नाम पर बनाएं या फिर खुद के नाम पर बनाएं या अपने पिता के नाम पर मस्जिद बनाएं इससे किसी को कोई आपत्ति नहीं होगी.

''मस्जिद का नाम रखना ही है, तो नेक और धार्मिक शख्सियतों के नाम पर रखा जाना चाहिए. चाहें तो मस्जिद के नाम पैगंबर साहब के नाम पर रखे जाएं या फिर यदि किसी व्यक्ति विशेष को मस्जिद बनवानी है, तो वह अपने स्वयं के नाम पर या अपने पिता के नाम पर इसका नामकरण कर सकता है.''- शाहनवाज हुसैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास : बंगाल के मुर्शीदाबाद में टीएमसी से हटाए गए विधायक हुमायूं कबीर बाबरी मस्जिद के नाम से शिलान्यास किया था. अब उनका दावा है कि 50-55 करोड़ की लागत से उस स्थान पर बाबरी मस्जिद का निर्माण कराया जाएगा. हालांकि बीजेपी ने मस्जिद का विरोध न करके उसके नाम 'बाबरी मस्जिद' का विरोध कर रही है.

ये भी पढ़ें-