ETV Bharat / state

गठबंधन दलों की समीक्षा में देरी पर भाजपा ने झामुमो पर उठाए सवाल, झामुमो ने दिया ये जवाब

बीजेपी ने झामुमो पर समीक्षा बैठक को लेकर तंज कसा है. झामुमो ने कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन पर समीक्षा की बात कही थी.

JMM Alliance
झामुमो (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 7, 2025 at 4:02 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: गठबंधन दलों की समीक्षा अब तक ना करने पर भाजपा ने झामुमो पर तंज कसा है. भाजपा ने झामुमो को उस मजबूरी को सार्वजनिक करने की मांग है कि जिसके कारण झामुमो अब तक बैठक नहीं कर सका है.

दरअसल, बिहार चुनाव में महागठबंधन में झामुमो को एक भी सीट नहीं मिली थी. जिसके बाद नाराज झामुमो नेताओं ने झारखंड में गठबंधन की समीक्षा की बात कही थी. चुनाव संपन्न हुए काफी समय हो चुके हैं. लेकिन अभी तक झामुमो ने समीक्षा बैठक नहीं बुलाई है. जिसके बाद अब बीजेपी झामुमो पर तंज कस रही है.

भाजपा और झामुमो प्रवक्ता के बयान (Etv Bharat)

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि स्वाभिमान की बात करने वाली पार्टी अपने साथ हुए अपमान को लेकर एक महीना बाद भी समीक्षा तक नहीं कर सकी. ऐसे में झामुमो के नेताओं को उन मजबूरियों को उजागर करना चाहिए, जिसके चलते अपमान का घूंट पीकर भी वह सरकार चलाने को तैयार है.

प्रदीप सिन्हा ने कहा कि राज्य की जनता और झामुमो के कार्यकर्ता जरूर यह जानना चाहते होंगे कि आखिर वह मजबूरियां क्या हैं, जिसके चलते झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस-राजद के खिलाफ कोई एक्शन लेना तो दूर ,एक समीक्षा बैठक तक नहीं कर सका है.

वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने पूरे मामले पर कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान हमारे मंत्री या केंद्रीय महासचिव ने जो बात कही थी या जो बयान दिए थे वह हमारी पार्टी के आम कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप था. अब अपने सहयोगी दलों के व्यवहार को लेकर पार्टी समीक्षा कब करेगी,इस पर अंतिम फैसला पार्टी सुप्रीमो एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को लेना है.

यह भी पढ़ें:

बिहार भाजपा प्रवक्ता के पोस्ट से गरमाई झारखंड की राजनीति, कहा- अब नया बम झारखंड में, हेमंत अब जीवंत होंगे, झामुमो ने दिया जवाब

बिहार में महागठबंधन की हार के बाद झारखंड में जेएमएम के फैसले पर सबकी निगाहें, क्या आरजेडी और कांग्रेस का हेमंत बनेंगे सहारा?

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत को झामुमो ने बताया ज्ञानादेश, घाटशिला में पार्टी प्रत्याशी की जीत पर कही ये बात