ETV Bharat / state

आज बिहार दौरे पर नितिन नबीन, संजय सरावगी के घर जाएंगे भाजपा अध्यक्ष

राष्ट्रीय अध्यक्ष दरभंगा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके अलावा उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी हो सकती है.

BJP PRESIDENT NITIN NABIN WILL ATTEND THE PROGRAM IN SANJAY SARAOGI HOME
Etv Bharatराष्ट्रीय अध्यक्ष दरभंगा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 24, 2026 at 10:16 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वह दरभंगा जाएंगे और बिहार प्रदेश के अध्यक्ष संजय सरावगी के माता जी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होंगे. मौके पर बिहार भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहेंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हो सकती है मुलाकात : माना जा रहा है कि कार्यक्रम में नितिन नबीन के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान और राज्य के कई अन्य कद्दावर नेता शामिल हो सकते हैं. वहीं नितिन नबीन पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक कर सकते हैं.

BJP PRESIDENT NITIN NABIN WILL ATTEND THE PROGRAM IN SANJAY SARAOGI HOME
बिहार दौरे पर आ रहे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन (ETV Bharat)

स्वागत के लिए दरभंगा में खास तैयारियां : भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन बिहार दौरे पर आ रहे हैं और इस दौरान वह दरभंगा जाएंगे. दरभंगा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के आवास पर श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होंगे. उनके स्वागत के लिए दरभंगा में खास तैयारी की गई है.
उपेंद्र कुशवाहा का होगा भाग्य का फैसला : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा उस वक्त हो रहा है जब बिहार में राज्यसभा के पांच सीटों के लिए चुनाव होने हैं और उम्मीदवारों का नाम भी तय होना है. उपेंद्र कुशवाहा के राजनीतिक भविष्य का भी फैसला होना है.

राजनीतिक मेल-मिलाप का भी केंद्र : उपेंद्र कुशवाहा का कार्यकाल खत्म हो रहा है और वह उम्मीद लगाए बैठे हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह एक निजी शोक संवेदना के साथ-साथ राजनीतिक मेल-मिलाप का भी केंद्र होगा.

BJP PRESIDENT NITIN NABIN WILL ATTEND THE PROGRAM IN SANJAY SARAOGI HOME
पार्टी के बड़े नेताओं से हो सकती है मुलाकात (ETV Bharat)

दरभंगा एयरपोर्ट पर कार्यकर्ता करेंगे स्वागत : नितिन नबीन का यह दौरा एक निजी शोक सभा में शामिल होने के लिए है, लेकिन मुख्यमंत्री और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी के कारण स्थानीय स्तर पर संगठन और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर अनौपचारिक चर्चा होने की संभावना है. दरभंगा एयरपोर्ट या कार्यक्रम स्थल के आसपास स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा उनके स्वागत और संक्षिप्त मुलाकात की तैयारी की गई है.

ये भी पढ़ें-

पटना में महाशिवरात्रि पर भव्य समारोह, CM नीतीश और BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने खाजपुरा मंदिर में की पूजा-अर्चना