तीन राज्यों में प्रचंड जीत से गदगद BJP, अध्यक्ष नितिन नवीन ने 'मिनी बंगाल' में मां काली के किए दर्शन
पश्चिम बंगाल समेत असम, पुड्डुचेरी में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर चितरंजन पार्क स्थित कालीबाड़ी में मां का आशार्वीद लेने पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Published : May 5, 2026 at 1:10 PM IST
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड और ऐतिहासिक जीत पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज दिल्ली के चितरंजन पार्क पहुंचे. जिसे मिनी बंगाल भी कहा जाता है. यहां कालीबाड़ी मंदिर में पहुंच कर उन्होंने माता काली के दर्शन कर इस विजय के लिए उनको धन्यवाद दिया और मां का आशीर्वाद लिया. वही इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी उनके साथ पूजा में शामिल हुए.
प्रचंड जीत पर माता काली के दर्शन करने पहुंचे नितिन नवीन : इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सबसे पहले माता काली के दर्शन किए और उसके उपरांत भगवान शिव का जलाभिषेक कर राधा कृष्ण के दर्शन किए. इस दौरान बड़ी संख्या में चितरंजन पार्क के स्थानीय लोग और भाजपा के कार्यकर्ता यहां मौजूद रहे. मंदिर के पुरोहितों के द्वारा लगातार मन्त्रोंचारण के साथ ही माता काली का पूजन किया गया.
शंखनाद के साथ बीजेपी अध्यक्ष नीतिन नवीन का स्वागत : दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर में नितिन नवीन तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर माता काली के दर्शन करने के लिए पहुंचे. इस दौरान सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन को चितरंजन पार्क के लोगों के द्वारा शंखनाद कर उनका स्वागत किया और फिर माता काली का पूजा नियमबद्ध तरीके से कराया गया.

बंगाल की संस्कृति और परंपराओं को संजोएगी बीजेपी: इस दौरान मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि बंगाल, असम और पुडूचेरी में भारतीय जनता पार्टी को जनता का आशीर्वाद मिला है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रनायक, राष्ट्र के सेवक के रूप में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संजोते हुए लगातार देश को विकास के पथ पर लेकर चल रहे हैं. बंगाल की संस्कृति और परंपराओं को संजोने और आगे बढ़ाने का काम कोई पार्टी कर सकती है तो वह निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी ही है.
नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला चुनाव परिणाम
वही हम आपको बता दें देश में 4 मई को 5 राज्यों की चुनाव की काउंटिंग थी जिसमें तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बना रही हैं. वही नितिन नवीन के बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ये पहला चुनाव था जिसमें तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तो उनके लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जीत के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवीन को गले में माला पहनाकर उनका स्वागत किया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कालीबाड़ी मंदिर में कर चुके हैं पूजा
वही हम आपको बता दें नवरात्र के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चितरंजन पार्क स्थित कालीबाड़ी मंदिर में माता काली का दर्शन करने के लिए पहुंचे थे और हमेशा से देखा गया है कि दिल्ली के प्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर में कई बड़े नेता आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पहुंचते हैं.
ये भी पढ़ें :

