डबल इंजन बनाम ट्रबल इंजन: मदन राठौड़ का डोटासरा पर पलटवार, कहा- कांग्रेस भ्रम से बाहर निकले
कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार किया, कहा- अब कांग्रेस को ही ट्रबल होने वाली है.

Published : February 14, 2026 at 7:54 PM IST
|Updated : February 14, 2026 at 8:02 PM IST
जयपुर: गोविंद सिंह डोटासरा के "डबल इंजन नहीं, ट्रबल इंजन की सरकार" वाले बयान पर सियासत गरमा गई है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डोटासरा ने आरोप लगाया था कि राज्य में बनी नई सरकार ने पिछली योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया है और "सारी योजनाएं डंप कर दी गई हैं." उनके इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा प्रतिवाद किया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रम से बाहर निकले. जनता अब जागरूक हो चुकी है और वह विकास, शांति और पारदर्शिता चाहती है.
कांग्रेस को ही ट्रबल होने वाली है: मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि "अब कांग्रेस को ही ट्रबल होने वाली है." उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा भ्रम और अफवाह की राजनीति करती आई है और इसी के सहारे वोट लेने की कोशिश करती है. राठौड़ ने कहा कि प्रदेश की जनता अब जागरूक हो चुकी है और वह विकास, शांति और पारदर्शिता चाहती है. मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के एजेंडे पर काम कर रही है और किसी भी योजना को राजनीतिक द्वेष के आधार पर बंद नहीं किया गया है.
इसे भी पढ़ें- मदन राठौड़ बोले- कांग्रेस में परिवार फर्स्ट, बीजेपी में नेशन फर्स्ट, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने कही ये बात
राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता अब ऐसे दुष्प्रचार से गुमराह नहीं होगी. राठौड़ ने दावा किया कि राज्य सरकार पारदर्शिता और सुशासन के साथ काम कर रही है तथा आने वाले समय में परिणाम भी दिखेंगे. राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से भ्रम की राजनीति करती आई है, अब कांग्रेस को ही ट्रबल होने वाली है. प्रदेश की जनता जागरूक है, वह विकास चाहती है, शांति चाहती है. भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश के हित में काम कर रही है और जनता सब देख रही है.
योजनाओं को बंद या कमजोर कर दिया: प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद "डबल इंजन सरकार" का जिक्र लगातार किया जा रहा है, जिसका आशय केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार से है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया था कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछली सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद या कमजोर कर दिया है. उनका कहना था कि जनता को जिन योजनाओं का लाभ मिल रहा था, उन्हें व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के बजाय राजनीतिक कारणों से रोका जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- 'हमारे नेता पर कार्रवाई, कांग्रेस कहे धन्यवाद': एसीबी की कार्रवाई पर भाजपा अध्यक्ष का डोटासरा पर पलटवार

