ETV Bharat / state

यूजीसी पर बोले बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव, कहा- जातिगत विष फैला रहे हैं मंत्री सुदिव्य कुमार

गिरिडीह नगर निगम में बीजेपी समर्थित मेयर प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के करने आए बीजेपी राष्ट्रीय सचिव ने मंत्री सुदिव्य कुमार पर तंज कसा.

BJP LEADER ATTACK ON SUDIVYA KUMAR
बीजेपी राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 20, 2026 at 8:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गिरिडीह: 'यूजीसी का नया कानून आज की तारीख में लागू नहीं हुआ है. आज की तारीख में सवर्ण क्या किसी की समाज के ऊपर नहीं हुआ है. यह मामला लंबित है और मैं अश्वस्त करता हूं कि लोग निश्चित रहें. किसी प्रकार का अन्याय किसी के साथ नहीं होगा'. ये बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने गिरिडीह में पत्रकारों से बात करते हुए कही.

तुष्टीकरण में जुटे हैं मंत्री सुदिव्य कुमार

गिरिडीह में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी डॉ शैलेंद्र चौधरी की बाइक रैली में शामिल होने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज पत्रकारों से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर निकाय के चुनाव में मंत्री षड्यंत्र कर रहे हैं, जो उजागर हो चुका है. ऋतुराज ने कहा कि मंत्री तुष्टीकरण का एजेंडा लेकर चल रहे हैं और जब बहुसंख्यक बंटेगा तभी मंत्री का यह एजेंडा चलेगा. उन्होंने कहा कि आज भी बहुसंख्यक समाज का वोट घटेगा तो शहर में वर्चस्व भी घटेगा.

बीजेपी राष्ट्रीय सचिव का बयान (ईटीवी भारत)

मंत्री ने क्या किया है विकास

ऋतुराज सिन्हा ने सवाल उठाते हुए कहा कि इसी नगर के वासी झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार हैं. सुदिव्य कुमार ने इस नगर के विकास के लिए कुछ भी किया होता तो उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताना चाहिए. तीन साल में नगर विकास मंत्री ने क्या किया. क्या वह वोट मांगने की पॉजिशन में हैं. इस शहर में नाले में गिरकर एक बच्चा मर गया. इसी शहर का विकास मंत्री हैं. विकास छोड़िए मंत्री की आंख में शरम नहीं है कि पीड़ित परिवार से माफी मांगे.

जातिगत विष फैलाने में जुटे हैं मंत्री

ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि मंत्री को अचानक से यूजीसी में इतनी रूचि क्यों आयी. हमारे नेता डॉ रविंद्र राय ने ठीक कहा कि मंत्री जातिगत विष फैलाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बहुसंख्यक समाज को बांटने में मंत्री जुटे हैं, वैसे इस चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत तय है.

ये भी पढ़ें: वार्ड 29 में दहलीज से ऊपर ढाल दी गई नालियां, गंदगी ऐसी कि मुंह पर चढ़ जाता है रुमाल!

मेयर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा से जुड़ी है जेएमएम की साख, मुस्कुराते हुए कहा- शहरवासियों का मिल रहा है समर्थन

कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी ने विवाद पर की बेबाक बातचीत, कहा- आदर्श निगम बनाने का है संकल्प