ETV Bharat / state

मुंबई-नासिक हाईवे पर BJP सांसद लुंबाराम की लग्जरी कार में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

मुंबई-नासिक हाईवे पर राजस्थान के BJP सांसद लुंबाराम चौधरी की लग्जरी कार में अचानक आग गई. ड्राइवर की सूझबूझ से सभी सुरक्षित बचे.

जलकर राख हुई कार
जलकर राख हुई कार (ETV Bharat Nasik)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 14, 2026 at 8:52 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नासिक: जिले में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. राजस्थान के बीजेपी सांसद लुंबाराम चौधरी की लग्जरी कार अचानक आग की चपेट में आ गई. यह घटना मुंबई-नासिक हाईवे पर गोंडे फाटा के पास देर रात करीब 1:30 बजे हुई. सिरोही-जालोर सांसद लुंबाराम चौधरी अपने साथियों के साथ वाशिम से त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जा रहे थे. इस कार को शाहपुर का ड्राइवर अनिल जाधव चला रहा था.

अचानक आई जलने की महक: कार गोंडे इलाके से गुजर रही थी, तभी ड्राइवर को अंदर से जलने की तेज महक आने लगी. सूझबूझ दिखाते हुए ड्राइवर ने तुरंत कार सड़क किनारे रोक दी. जैसे ही आग लगने का एहसास हुआ, सांसद लुंबाराम चौधरी और कार में सवार अन्य लोग सुरक्षित बाहर निकल आए. इससे एक बड़ा हादसा टल गया.

हाईवे पर देर रात लगी आग
हाईवे पर देर रात लगी आग (ETV Bharat Nasik)

इसे भी पढ़ें- चित्तौड़गढ़ में हाईवे पर कार में लगी आग, जलकर राख हुई अंदर रखी करोड़ों की नकदी, मालिक गायब

कुछ ही पलों में जलकर राख हुई कार: कुछ ही पलों में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया. पूरी लग्जरी कार जलकर राख हो गई. घटना के बाद कार का सिर्फ ढांचा बचा रहा. घटना की सूचना मिलते ही वाडिवे थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया. फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया. हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी. इस दौरान हाईवे पर कुछ घंटों के लिए ट्रैफिक प्रभावित रहा.

कोई हताहत नहीं, जांच जारी: सौभाग्य से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. वाडिवे पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर भगवान मथुरे ने बताया कि कार में अचानक आग लगने की घटना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. जांच जारी है कि आग लगने का सटीक कारण क्या था.

इसे भी पढ़ें- कोटा में फिर सड़क पर चलती कार बन गई आग को गोला... देखिए वीडियो