दीपक प्रकाश ने कहा पांच साल तक निकाय में लूटते रहे अधिकारी, यूजीसी पर भी रखी बात
गिरिडीह में राज्यसभा बीजेपी सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि पांच साल तक अधिकारी और सरकार निगम को लूटते रहे हैं.

Published : February 14, 2026 at 8:55 PM IST
गिरिडीह: भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने नगर निकाय चुनाव के बहाने राज्य सरकार पर हमला बोला है. नगर निकाय का चुनाव बैलेट पेपर से हो रहे हैं, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी लगातार हेमंत सरकार पर सवाल उठा रही है. शुक्रवार को जहां नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी बात कही थी. वहीं शनिवार को राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने सरकार को घेरा है.
दीपक प्रकाश ने गिरिडीह में डॉ शैलेंद्र चौधरी के समर्थन में बैठक के बाद पत्रकारों से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीयत कभी भी निकाय चुनाव कराने की नहीं रही है. भाजपा की कार्यकर्त्ताओं ने जब न्यायालय का दरवाजा खटकाटया और न्यायालय ने हस्तक्षेप किया, तब जाकर चुनाव की तिथि घोषित हुई. सांसद ने कहा कि इसके बावजूद सरकार की नीयत आज भी ठीक नहीं है, यही कारण है कि बैलेट पेपर से चुनाव कराया जा रहा है. ऐसे में गड़बड़ी हो सकती है. इस स्थिति को देखते हुए भाजपा सभी बूथों पर अर्द्धसैनिक बलों को प्रतिनियुक्त करने की मांग करती है.
पांच साल तो लूटते रहे अधिकारी
सांसद दीपक प्रकाश ने निकाय का चुनाव पांच वर्षों तक नहीं कराने के सवाल पर जहां हेमंत सोरेन की सरकार को घेरे, वहीं अधिकारियों पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि पांच साल तक अधिकारियों ने लूट मचायी और रांची तक लूट का धन पहुंचाते रहे. वहीं यूजीसी के मसले पर दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा सबों के हित करने वाली पार्टी है. अभी यह मामला कोर्ट में है. साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने ही आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है.
ये भी पढ़ें: रोचक हुआ रांची मेयर का चुनाव, कांग्रेस और झामुमो के बाद राजद भी उतरा मैदान में, सुजाता कच्छप को दिया अपना समर्थन
राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचा भाजपा का शिष्टमंडल, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायत
चाईबासा नगर निकाय चुनाव में सियासत तेज, प्रशासक पर पक्षपात का आरोप, बीजेपी ने की कार्रवाई की मांग

