ETV Bharat / state

स्पीकर चेंबर के बाहर धरने पर बैठे भाजपा विधायक, सदन की कार्यवाही शुरू करने की मांग

मानसून सत्र के दौरान सत्ता-विपक्ष के बीच जमकर हंगामा होने के बाद स्पीकर ने सोमवार तक के लिए सदन स्थगित कर दी.

भाजपा विधायक स्पीकर चेंबर के बाहर धरने पर बैठे हुए
भाजपा विधायक स्पीकर चेंबर के बाहर धरने पर बैठे हुए (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : August 22, 2026 at 4:49 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन 2:00 बजे सदन की कार्रवाई शुरू होने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हुए हंगामा के चलते विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विधानसभा की कार्रवाई सोमवार को 2:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. जिसके बाद विपक्ष के सभी विधायक विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और सदन की कार्रवाई शुरू करवाने की मांग करते रहे.

काफी देर प्रदर्शन करने के बाद भाजपा विधायक विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया से भी मिले ओर सदन की कार्यवाही शुरू करने की मांग करते रहे, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने सोमवार को ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू करने की बात कही.

भाजपा विधायक स्पीकर चेंबर के बाहर धरने पर बैठे (ETV Bharat)

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, "जब विपक्ष विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायकों द्वारा बीजेपी विधायकों पर लगाए जा रहे झूठे आरोपों को लेकर बात कर रहा था तो सत्ता पक्ष के विधायक सदन में हंगामा करने लगे और नारेबाजी करते रहे, लेकिन जबकि विपक्ष के विधायक अपनी जगह पर बैठे थे और विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही सोमवार 2:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी, जो की सही नहीं है".

नेता प्रतिपक्ष ने कहा बीते दिन भी राष्ट्रगान को लेकर झूठे आरोप कांग्रेस विधायकों द्वारा विपक्ष पर लगाये थे और सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी थी. आज दोबारा से सदन स्थगित किया गया. उन्होंने कहा कि विधानसभा मानसून सत्र में आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा होनी है, लेकिन यह सरकार चर्चा से भाग रही है. इस तरह से सदन की कार्यवाही को स्थगित किया जा रहा है.

उनका कहना है कि यह पहली बार हो रहा है कि विपक्ष सदन की कार्यवाही शुरू करने की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार सदन की कार्यवाही से भाग रही है. मुख्यमंत्री पिछले कल सदन की कार्यवाही चलाने के इच्छुक थे और न आज चलाने के इच्छुक नजर आए. लिखित रूप से दे रहे है कि हमे कार्यवाही जो विधानसभा के अंदर हुई है, राष्ट्र गान गया है. उसका वीडियो जारी की जाए.

ये भी पढ़ें: विधानसभा में सुधीर शर्मा ने पुलिस प्रमुख और दो विजिलेंस अधिकारियों के खिलाफ लाया प्रिविलेज मोशन