होली पर विधायक रिकेश सेन ने संभाली एंबुलेंस की कमान, 37 वार्डों में कर रहे गश्त
होली पर वैशाली नगर से बीजेपी विधायक रिकेश सेन ने एंबुलेंस चलाई है. उन्होंने 37 वार्डों का दौरा किया.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : March 4, 2026 at 3:24 PM IST
दुर्ग: होली पर किसी प्रकार के आपातकाल से निपटने के लिए वैशाली नगर से बीजेपी विधायक रिकेश सेन ने एंबुलेंस की कमान संभाली है.विधायक स्वयं वेंटीलेटर युक्त एंबुलेंस चलाकर पूरे 37 वार्डों में लगातार भ्रमण कर रहे हैं. उनकी कोशिश है कि त्यौहार के समय अगर किसी को मेडिकल इमरजेंसी हो तो उसे तुरंत मुहैया कराया जा सके.
विधायक ने 37 वार्डों में किया गश्त
रिकेश सेन ने जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी को प्राथमिकता देते हुए खुद एंबुलेंस की कमान संभाल ली. उसके बाद विधायक रिकेश सेन ने कुल 37 वार्डों में गश्त किया है. विधायक रिकेश सेन न सिर्फ एंबुलेंस से गश्त कर रहे हैं, बल्कि माइक के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक भी किया. उन्होंने बाइक पर ट्रिपल राइड करने वाले लोगों को समझाइस दी. बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले लोगों को सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया.
एंबुलेंस साथ में रखने का उद्देश्य यह है कि यदि किसी भी वार्ड में कोई आपात स्थिति बनती है तो तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके- रिकेश सेन, बीजेपी विधायक
हैप्पी और सेफ होली मकसद- रिकेश सेन
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है. रंगों के इस पर्व पर जिम्मेदारी का यह रंग लोगों को भी सुरक्षा और सजगता का संदेश दे रहा है. रिकेश सेन ने कहा की मेरी होली तभी हैप्पी होली होगी जब आज रात तक हत्या, हाफ मर्डर या किसी बड़ी घटना की खबर न आए.होली जैसे त्योहार में अक्सर हुड़दंग और असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं, ऐसे में जनप्रतिनिधि का दायित्व सिर्फ सड़क और नाली बनवाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि क्षेत्र की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी होना चाहिए.

