ETV Bharat / state

कागजी रणनीति से छत्तीसगढ़ को मौत के मुहाने पर खड़ा करने की हो रही कोशिश:अजय चंद्राकर

बजट सत्र के तीसरे दिन बीजेपी विधायक सुनील सोनी, अजय चंद्राकर और अनुज शर्मा ने परिवहन मंत्री केदार कश्यप पर तीखे सवाल दागे.

Ajay angry with minister reply
सत्ता पक्ष की ओर से मंत्री पर दागे गए तीखे सवाल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 25, 2026 at 1:17 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान रायपुर दक्षिण सीट से बीजेपी विधायक, सुनील कुमार सोनी ने सदन में प्रदेश में बढ़ रहे सड़क हादसों पर परिवहन मंत्री केदार कश्यप से तीखे सवाल पूछे. अपने सवाल में सुनील कुमार सोनी ने कहा, हम सड़क हादसों में टॉप टेन राज्यों की श्रेणी में पहुंच चुके हैं. दिन प्रतिदिन सड़क हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है. क्या आपने कोई ऐसा मास्टर प्लान बनाया है, जो इन सड़क हादसों से निपटने और टालने में कारगर साबित होगा. विधायक ने ये पूछा कि क्या जो सड़क हादसे में घायल होता है, या उसकी मृत्यु होती है, उसको मुआवजा देने का क्या प्रावधान है. विधायक ने कहा कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी ने भी छत्तीसगढ़ के संदर्भ इस तरह के हादसों पर चिंता जताई है.

सत्ता पक्ष की ओर से मंत्री पर दागे गए तीखे सवाल

सदन में बीजेपी विधायक सुनील कुमार सोनी के पूछे गए सवाल के जवाब में, मंत्री केदार कश्यप ने कहा, करीब 4 लाख 50 हजार हादसे पूरे देश में होते हैं. जिसमें से छत्तीसगढ़ में करीब 6 हजार 800 सड़क हादसे होते हैं. इनमें से 3 हजार के करीब लोगों की मौतें भी होती है. इसके लिए लगातार सरकार यातायात विभाग के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि हादसों में कमी आए. इसके लिए जागरुकता अभियान भी चलाती है. अभी केंद्र ने तय किया है, जिसमें रायपुर को जीरो फैटेलिटी की कैटेगरी में रखा है. हमारी भी कोशिश है कि कम से कम हादसे हों.

सत्ता पक्ष की ओर से मंत्री पर दागे गए तीखे सवाल (ETV Bharat)

पीएम राहत योजना के तहत लोगों को राहत उपलब्ध कराई जाती है. सात दिनों तक पीड़ित परिवार को सात दिनों तक उपचार की व्यवस्था की जाती है. मृतक के परिवार को पांच हजार प्रति व्यक्ति के हिसाब से राहत राशि दी जाती है. ये राहत राशि 76 लोगों को साल 2025 से लेकर अभी तक के पीड़ित लोगों को दिया जा चुका है: केदार कश्यप, मंत्री

ओवर स्पीड के लिए रडार कैमरे लगाए गए:मंत्री

मंत्री केदार कश्यप ने कहा, रायपुर जिले में यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 19 चौक-चौराहों की लिस्ट बनाई गई है. 14 ऐसे स्थान हैं, जहां लेफ्ट टर्न को फ्री कराया गया है. यातायात व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है. 27 जंक्शन में कैमरे लगाए गए हैं ट्रैफिक निगरानी के लिए. परिवहन विभाग ने ओव्हर स्पीड रोकने के लिए रडार कैमरे लगाए हैं. हम व्यवस्था को सुधारने के लिए लगातार बैठकें भी कर रहे हैं.

जवाब से नाराज हुए बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर

सड़क दुर्घटनाओं को लेकर कुरूद सीट से बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने भी मंत्री केदार कश्यप से तीखे सवाल पूछे. चंद्रकार ने कहा, बड़ी दुर्भाग्यजनक बात है कि सड़क हादसे घटने के बजाए बढ़ रहे हैं. हमने पूर्व में जो सदन में सड़क हादसों को लेकर मुद्दे उठाए थे, उसपर चर्चा पूरी नहीं हो पाई. चंद्राकर के सवाल पर केदार कश्यप ने कहा कि स्थानीय जिला प्रशासन और संबंधित विभाग की मदद से हम योजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं. केदार कश्यप ने कहा कि हादसों को रोकने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा. केदार कश्यप ने कहा कि एक दिन में हादसे रुक जाएंगे ऐसा हम नहीं कह सकते हैं.

''छत्तीसगढ़ को मौत के मुहाने पर खड़ा तो नहीं कर रहे''

केदार कश्यप के जवाब से असंतुष्ट अजय चंद्राकर ने कहा कि क्या ऐसा नहीं है कि हम सड़क हादसों को लेकर छत्तीसगढ़ को मौत के मुहाने पर खड़ा कर रहे हैं. चंद्राकर ने कहा कि ड्राइविंग ट्रेनिंग संस्थान में क्या हालात हैं, कैसे सिखाए जाते हैं, ये हम सभी जानते हैं. चंद्राकर ने कहा कि आप मेरे साथ चलें और वहां के हालत देखें. सवाल के जवाब में केदार कश्यप ने कहा, मैं आपके साथ चलने के लिए बिल्कुल तैयार हूं. जिसपर चंद्राकर ने कहा, शहर में जहां-जहां ब्लैक स्पॉट हैं, क्या उसे खत्म करने की कोशिश की जा रही है. केदार कश्यप ने कहा कि कुल 167 ब्लैक स्पॉट हैं, जिसमें 101 ब्लैक स्पॉट को खत्म किया जा चुका है, बाकि पर काम जारी है.

बीजेपी विधायक अनुज शर्मा ने भी पूछा कि 1 अप्रैल 2024 से जनवरी 2026 तक कितने ड्राइविंग लाइसेंस जारी हुए. विधायक ने कहा कि कुल 1 लाख 46 हजार 307 लोगों को लाइसेंस जारी किया गया. जिसमें से सिर्फ 1 टेस्ट में फेल हुआ ये भी चिंताजनक है. दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण गलत ड्राइविंग है. तो मैं ये जानना चाहता हूं कि क्या टेस्ट की रिकार्डिंग होती है, जिससे पारदर्शिता सामने आए. अनुज शर्मा के सवाल के जवाब में केदार कश्यप ने कहा कि हम सबकुछ पारदर्शी बनाने का काम कर रहे हैं.

अंबिकापुर में पीलिया से दूसरी मौत, वार्ड में कैंप, नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

700 वर्षों की परंपरा का साक्षी: कोंडागांव का ऐतिहासिक मेला शुरू, 24 परगना से देवी देवताओं का समागम

कोरबा में मनरेगा बचाओ अभियान: महात्मा गांधी के नाम को मिटाने की कोशिश कर रही मोदी सरकार: कांग्रेस