ETV Bharat / state

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत, हजारीबाग और कोडरमा में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

नगर निकाय चुनाव को लेकर कोडरमा और हजारीबाग में भाजपा नेता समर्थित प्रत्याशियों के साथ खड़े नजर आए.

BJP leaders campaigned for candidates for municipal elections in Koderma and Hazaribag
हजारीबाग और कोडरमा में भाजपा की प्रेस वार्ता (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 19, 2026 at 9:02 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

हजारीबाग/कोडरमाः झारखंड में नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा काफी रेस है. प्रदेश के विभिन्न जिलों में पार्टी के द्वारा घोषणा पत्र जारी किया गया. साथ ही उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील भी की है.

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अविनेश सिंह गुरुवार को हजारीबाग पहुंचे. प्रेस वार्ता कर उन्होंने कहा कि भाजपा से समर्थित उम्मीदवार सुदेश चंद्रवंशी को मतदाता का सहयोग प्राप्त हो रहा है. इन्होंने कहा संकल्प पत्र में हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के विकास की रूपरेखा की झलक दिखती है. नगर निगम चुनाव में भाजपा विकास, पारदर्शिता और सुशासन को मुख्य मुद्दा बनाकर उतरी है. पार्टी ने पानी, स्वच्छता और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को जिताने की अपील की है.

नगर निकाय चुनाव को लेकर हजारीबाग में भाजपा सांसद की प्रेस वार्ता (ETV Bharat)

भाजपा राज्य की मौजूदा सरकार की विफलता जैसे जलजमाव, पानी की कमी को जनता के सामने रखकर बदलाव की मांग कर रही है. सुदेश चंद्रवंशी भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता है. 40 सालों से समाज सेवा में लगे हुए हैं. पार्टी ने बहुत ही सोच समझकर ऐसे उम्मीदवार को समर्थन दिया है जो पूरे निष्ठा के साथ सेवा करेंगे. भाजपा सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजना ने देश की तस्वीर बदली है. जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को देखते हुए हजारीबाग में मतदान करेगी.

अविनेश सिंह यह बताया कि उम्मीदवार ने एक बेहतर ब्लूप्रिंट तैयार किया है उस ब्लूप्रिंट और उनके व्यक्तित्व और व्यवहार को देखते हुए मतदाता उनके पक्ष में मतदान करेंगे. पिछले दिनों जनसंपर्क अभियान में भी इन्हें भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ है. सांसद विधायक समेत कार्यकर्ता उनके पक्ष पर सड़क पर उतर रहे हैं जो पार्टी के एकता को भी दर्शाता है. नगर निगम चुनाव में क्या यूजीसी मुद्दा बनेगा जब इनसे पूछा गया तो उन्होंने इसका गोलमोल जवाब दिया. साथ ही कहा कि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है. संविधान और कानून से ऊपर कोई नहीं है. जो भी न्याय संबंध आदेश आएगा उसका पालन किया जाएगा. इन्होंने यूजीसी का असर चुनाव पर पड़ेगा या नहीं इस पर सटीक जवाब नहीं दिया.

कोडरमा नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत

कोडरमा से भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में आज चुनाव प्रचार करने भाजपा नेत्री शोभा यादव कोडरमा पहुंचीं. जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की. शोभा यादव ने कहा कि लोगों के बीच हमेशा बने रहने वाले निष्ठावान कार्यकर्ता को भाजपा ने अपना समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है. शोभा यादव ने कहा कि कोडरमा की जनता भाजपा को पूरा समर्थन देती रही है. सांसद से लेकर विधायक तक भाजपा के हैं, ऐसे में शहर की सरकार का संचालन भी लोग भाजपा समर्थित उम्मीदवार को करने का ही मौका देंगे.

कोडरमा नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का जोर (ETV Bharat)

उन्होंने कहा कि कुछ लोग भले ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ता होने के बावजूद निर्दलीय चुनावी मैदान में हाथ आजमा रहे हैं, जिन पर फैसला बाद में लिया जाएगा. लेकिन इतनी बड़ी पार्टी में सबको संतुष्ट रख पाना संभव नहीं है. शोभा यादव ने कहा कि राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़े हैं, जिस पर लगाम लगाने के लिए शहर की सरकार में भाजपा का आना तय है.

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस और बीजेपी ने किया जारी घोषणा पत्र, धनबाद और बोकारो में आला नेताओं का लगा जमावड़ा

इसे भी पढ़ें- रघुवर दास का बड़ा आरोप, कहा- जेएमएम और कांग्रेस संप्रदाय विशेष के वोट बैंक के लिए लड़ रहे चुनाव

इसे भी पढ़ें- बीजेपी ने कहा 'यूजीसी' के नाम पर हिन्दू समाज को तोड़ने की कोशिश, मंत्री सुदिव्य बोले- बांटने की राजनीति का चल रहा है अंतिम चरण