ETV Bharat / state

दिल्‍ली में भाजपा नेता शकील सैफी के बेटे ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

भाजपा नेता और फिल्म सेंसर बोर्ड के पूर्व सदस्य शकील सैफी के बेटे फैज सैफी ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली.

BJP Leader Shakeel Saifi son Faiz Saifi commit Suicide by shooting himself
भाजपा नेता शकील सैफी के बेटे फैज सैफी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : September 3, 2026 at 2:24 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्‍ली: दिल्ली के निहाल विहार इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. भाजपा नेता और फिल्म सेंसर बोर्ड के पूर्व सदस्य शकील सैफी के 30 वर्षीय बेटे फैज सैफी ने बीती रात खुद को गोली मारकर जान दे दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. फिलहाल खुद को गोली मारने की वजह साफ नहीं हो पाई है.

मृतक फैज सैफी निहाल विहार स्थित सैफी हॉस्पिटल में MD की पोस्ट पर काम कर रहे थे और हॉस्पिटल के संचालन से जुड़े हुए थे. फैज सैफी शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे हैं. बीती रात उन्होंने हॉस्पिटल परिसर के अंदर कथित तौर पर खुद को गोली मार ली. इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. शुरुआती जांच में पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

फैज सैफी के पिता शकील सैफी की बात करें तो वह भाजपा नेता होने के साथ-साथ 'वर्ल्ड पीस हार्मनी' नाम की NGO चलाते हैं. वह फिल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं और प्रोड्यूसर के तौर पर बॉलीवुड से भी जुड़े रहे हैं.

पुलिस फिलहाल परिवार के सदस्यों और करीबियों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है. फिलहाल फैज सैफी की मौत के पीछे की असली वजह क्या थी, यह साफ नहीं हो सकी है. पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है. अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर किन परिस्थितियों में फैज सैफी ने यह कदम उठाया.

इसे भी पढ़ें