जेपीएनआईसी को बेचे जाने के अखिलेश यादव के दावे पर क्या बोले भाजपा सांसद नीरज शेखर?
बलिया में भाजपा नेता मंटन वर्मा ने 101 फीट के राष्ट्रीय ध्वज का किया उद्घाटन

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 31, 2026 at 10:28 AM IST
बलिया: रविवार को भाजपा नेता मंटन वर्मा 101 फीट के राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन करने बलिया के बैरिया पहुंचे. इस दौरान बीजेपी सांसद नीरज शेखर ने सरकार द्वारा जेपीएनआईसी को लीज पर दिए जाने के सरकार के फैसले को सही ठहराया.
लखनऊ के जेपीएनआईसी को बेचे जाने के अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने पलटवार किया. सरकार ने यह फैसला सोच समझकर लिया है. यदि कोई चीज ऐसे पड़ी हुई है तो उससे कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है. रखरखाव अच्छा हो सकता है, उसमें कॉन्फ्रेंसिंग हॉल एक अच्छा बन सकता है.
वह बिल्डिंग उपयोग में आ जाए, जिससे आर्थिक लाभ होगा. जेपी हम बलिया वालों के लिए प्रतीक हैं, जिन्होंने देश के लिए आंदोलन किया था.
यह भी पढ़ें: 'नौजवानों के लिए नौकरी का खजाना निकलने वाला है', बेरोजगारी खत्म करने क्या है 'महाप्लान'?
यह भी पढ़ें: बलिया: पंचतत्व में विलीन हुए बसपा विधायक उमाशंकर सिंह, बेटे ने नम आंखों से दी मुखाग्नि

