ETV Bharat / state

पिस्टल लहराकर धमकी देने वाला भाजपा नेता का भाई हुआ गिरफ्तार

गया पुलिस का एक्शन देखने को मिला है. बीजेपी नेता के भाई को दबोचा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पढ़ें

BJP LEADER BROTHER ARREST IN GAYA
कॉसेप्ट फोटो (EYV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 6, 2026 at 3:29 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गया : बिहार के गया में भाजपा नेता का भाई गिरफ्तार हुआ है. गिरफ्तार भाजपा नेता के भाई बुगुल साहू पर आरोप है कि वह हथियार लहराकर धमकी दे रहा था. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. भाजपा नेता संजू साहू पार्टी में पंचायती राज प्रकोष्ठ से जुड़े है.

हथियार लहराकर दे रहा था धमकी : बुगुल साहू पर पूर्व से भी आपराधिक कांड दर्ज रहे हैं. बीते दिनों बुगुल साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें दिख रहा था कि वह पिस्तौल लहराते हुए एक व्यक्ति को धमकी दे रहा है.

कोतवाली थाने में दर्ज करायी गयी शिकायत : इस घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. यह घटना कोतवाली थाना अंतर्गत बाटा मोड़ से जुड़ा बताया जाता है. इस घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति रामजी केसरी के द्वारा कोतवाली थाना में जानकारी दी गई.

'बिना पैसे काम करने का बना रहा था दबाव' : मामले को लेकर पीड़ित रामजी केसरी ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. रामजी केसरी का कहना है कि वह बुगुल साहू के साथ पूर्व में काम करता था. किंतु, वह काम करने के बाद भी पैसे नहीं देता था. इसे लेकर उसने उसके साथ काम करना छोड़ दिया था. फिर भी वह बिना पैसे के ही साथ में रहने और काम करने का प्रेशर बना रहा था. इससे इनकार करने पर उसने मुझे बीते दिन हथियार दिखाया और धमकी दी. वह मुझे पिस्तौल दिखाकर धमका रहा था.

BJP LEADER BROTHER ARREST IN GAYA
बुगुल साहू गिरफ्तार (EYV Bharat)

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई : हथियार लहराते वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की और बुगुल साहू को गिरफ्तार कर लिया. बुगुल साहू पर पूर्व में भी केस दर्ज रहे हैं. बताया जा रहा है कि जिस हथियार को लहराकर बुगुल साहू ने रामजी केसरी को धमकाया वह लाइसेंसी था. पुलिस बुगुल साहू की गिरफ्तारी के बाद विभिन्न बिंदुओं पर मामले की छानबीन करते हुए अग्रतर कार्रवाई में जुटी है.

''एक वीडियो सामने आया था, जिसमें बुगुल साहू पिस्टल लहराकर धमकी दे रहा था. इस मामले में बुगुल साहू की गिरफ्तारी की गई है. बताया जा रहा है कि हथियार लाइसेंसी है. फिलहाल बुगुल साहू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है. उसके खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक कांड दर्ज रहे हैं.''- धनंजय सिंह, कोतवाली थानाध्यक्ष

ये भी पढ़ें :-

बिहार का इनामी कुख्यात हैदराबाद से दबोचा गया, कोर्ट में अभियुक्त और पुलिस पर की थी फायरिंग

बिहार में 50 हजार का इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर गिरफ्तार, दो हत्याओं का मास्टरमाइंड था टॉप-10 कुख्यात अपराधी