ETV Bharat / state

रांची में बीजेपी का प्रशिक्षण कार्यशाला, पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाभियान 2026 पर हुई चर्चा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत रांची में भाजपा का प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है.

PANDIT DEENDAYAL UPADHYAY TRAINING
प्रशिक्षण अभियान की शुरूआत करते बीजेपी नेतागण (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 2, 2026 at 9:51 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट: उपेंद्र कुमार

रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में हवेली बैंक्वेट हॉल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई. इस कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और जिलों से चयनित प्रशिक्षण टोली शामिल हुई. प्रशिक्षण कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी के संगठन महामंत्री शिवप्रकाश शामिल हुए.

इसके अलावा कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय टोली के सदस्य राजकुमार फलवारिया, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पीएन सिंह, डॉ रविंद्र कुमार राय और पूर्व सीएम मधु कोड़ा मौजूद रहे. प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने किया.

प्रशिक्षण कार्यक्रम 'कार्यकर्ता' निर्माण की कुंजी है: शिवप्रकाश

कार्यशाला को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण कार्यक्रम 'कार्यकर्ता' निर्माण की कुंजी है. पार्टी की रीति, नीति, कार्य पद्धति, इतिहास और विकास से कार्यकर्ताओं को परिचित कराने में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

शिवप्रकाश ने कहा कि भाजपा का एक प्रशिक्षित कार्यकर्ता हमारे विरोधियों के सैकड़ों पर भारी पड़ता है. उन्होंने कहा कि भाजपा मां भारती को सर्वोच्च शिखर पर आसीन करने के लिए संकल्पित है. हमारे पूर्वजों ने जो दृढ़ संकल्प लिया है, उसे पूरा करने की जिम्मेवारी आज की पीढ़ी पर है. शिवप्रकाश ने कहा कि भारत को 'आत्म निर्भर भारत' बनाने के लिए पार्टी के करोड़ों प्रशिक्षित विचारवान कार्यकर्ता की जरूरी है.

भाजपा विचार आधारित पार्टी: आदित्य साहू

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि भाजपा विचार आधारित पार्टी है. देश की अधिकांश पार्टियां आज परिवार की विरासत तक सिमट गई है. लेकिन भाजपा अपने वैचारिक अधिष्ठान के बल पर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 'राष्ट्र प्रथम' के भाव से भरे हैं. जिसका परिणाम है कि आज भारत विश्व में अपना परचम लहरा रहा है, भारत के तिरंगे की ताकत बढ़ी है. आदित्य साहू ने कहा कि राष्ट्र प्रथम के भाव से भरे हुए कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं.

प्रधानमंत्री के पंच प्रण को जन जन तक ले जाने की जरूरत: डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि प्रधानमंत्री के पंच प्रण को जन-जन तक लेकर जाने की जरूरत है. जिसमें सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी, सर्व समावेशी भाजपा के साथ पर्यावरण और स्थानीय उत्पाद के उपयोग के लिए वोकल फॉर लोकल का आह्वान है. वहीं बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देशहित में बेहतरीन कार्य किया है. एनडीए सरकारों की उपलब्धियों से जन-जन को अवगत कराने की जरूरत है. जबकि प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम को मार्च-अप्रैल तक पूर्ण करने की योजना को पूर्ण करें.

ये भी पढ़ें: रोशनी खलखो की जीत से गदगद भाजपा, बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत- प्रदेश अध्यक्ष

आदित्य साहू की चेतावनीः मतगणना को प्रभावित करने की कोशिश हुई तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी, चुनाव में किया जीत का दावा

सीपी सिंह के राहुल गांधी पर बयान से कांग्रेस आगबबूला, राजेश कच्छप ने दी ये चुनौती