ETV Bharat / state

निकाय चुनाव को लेकर BJP की बड़ी बैठक, दुर्ग जिले में बनी ट्रिपल इंजन सरकार बनाने की रणनीति

जीत की रणनीति पर मंथन, प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, सांसद लक्ष्मी वर्मा समेत पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

BJP Durg Election Meeting
निकाय चुनाव को लेकर BJP की बड़ी बैठक (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 30, 2026 at 8:40 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: नगरीय निकाय चुनाव को लेकर BJP ने तैयारियां तेज कर दी हैं. जिले में दिसंबर में निकाय चुनाव प्रस्तावित हैं इसे लेकर भिलाई भाजपा कार्यालय में रविवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

इन निकायों में होने हैं चुनाव

दिसंबर में भिलाई नगर निगम, भिलाई-चरोदा नगर निगम, रिसाली नगर निगम और जामुल नगरपालिका में चुनाव प्रस्तावित है. इस लिहाज से इन क्षेत्र के बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए. बैठक में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी भी मौजूद रहे.

दुर्ग जिले में बनी ट्रिपल इंजन सरकार बनाने की रणनीति (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने ली बैठक

बैठक में प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, नीलू शर्मा, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल और भिलाई जिला प्रभारी रामजी भारती समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे. पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के लिए रणनीति और जरूरी टिप्स दिए. वहीं प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में दुर्ग संभाग की जनता ने भाजपा को अच्छा आशीर्वाद दिया और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी.

2024 के लोकसभा चुनाव में भी जनता ने समर्थन दिया और फिर निकाय चुनावों में भी 10 के 10 निगमों में बीजेपी के मेयर बने. अब आगे भी जनता दुर्ग जिले के इन निकायों में बीजेपी को आशीर्वाद देगी- भूपेंद्र सवन्नी, प्रभारी

BJP Durg Election Meeting
दाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

'बीजेपी कार्यकर्ता एकजुट'

भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री की गारंटी को पूरा करने का काम कर रही है. अब नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर मैदान में उतरेंगे. उन्होंने भिलाई निगम में कांग्रेस को चार बार मौका मिलने का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकाल में अपेक्षित विकास नहीं हुआ.

सांसद विजय बघेल ने भी किया जीत का दावा

सवन्नी ने कहा कि जनता डबल इंजन की सरकार के बाद निगम में भाजपा को जिताकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का मन बना चुकी है. वहीं सांसद विजय बघेल ने कहा कि आरक्षण की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी और उसके बाद टिकट वितरण किया जाएगा. उन्होंने गुटबाजी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ता मिलकर चुनाव जीतने के लिए काम कर रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू, खैरागढ़ में पहला मामला, 4 साल के बच्चे में H1N1 की पुष्टि, दुर्ग में 2 नए केस, कोरबा में 2 का इलाज
दुर्ग में राखी बांधकर खत्म हुआ सहायक शिक्षकों का आंदोलन, शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर लौटे आंदोलनकारी टीचर
दुर्ग मेयर की कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचीं अलका बाघमार