ETV Bharat / state

नगर निगम चुनाव के बीच आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर भाजपा ने उठाए सवाल, राज्य निर्वाचन आयोग से की लिखित शिकायत

नगर निकाय चुनावों के बीच आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर के सरकार के फैसले के खिलाफ बीजेपी ने राज्य निर्वाचन आयोग से शिकायत की है.

IAS officers transfer
शिकायत पत्र सौंपते बीजेपी नेता (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 13, 2026 at 9:47 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची : झारखंड में पिछले दिनों बड़े पैमाने पर हुए आईएएस अधिकारियों के तबादले पर भाजपा ने सवाल खड़ा करते हुए इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया है. नगर निकाय चुनाव के वक्त सरकार के द्वारा लिए गए इस फैसले के खिलाफ भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

भाजपा नेता सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोग कार्यालय पहुंची भाजपा शिष्टमंडल ने सचिव राधेश्याम प्रसाद से इस पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है. इस अवसर पर सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि निकाय चुनाव के दौरान सरकार ने आईएएस अधिकारियों का जो तबादला किया है वो आदर्श चुनाव आचार संहिता के खिलाफ है और सरकार ने फिर साबित किया है कि वह आयोग से ऊपर है.

जानकारी देते भाजपा नेता (Etv Bharat)

सरकार को आचार संहिता से कोई मतलब नहीं - भाजपा

भाजपा नेता सुधीर श्रीवास्तव ने इस मौके पर बताया कि सरकार बार-बार यह साबित कर रही है कि वह राज्य निर्वाचन आयोग से ऊपर है. सरकार को आचार संहिता से कोई मतलब नहीं है. अगर यह ट्रांसफर-पोस्टिंग मतदान या परिणाम के बाद भी होता तो कोई भूचाल नहीं आ जाता, परंतु सरकार ने दिखाया कि वह जो चाहे कर सकती है.

उन्होंने कहा कि आईएएस अधिकारियों के तबादला को लेकर सरकार ने राज्य निर्वाचन आयोग को सूचित भी नहीं किया है. आदर्श चुनाव आचार संहिता केवल आम लोगों के लिए नहीं बना है, यह हर एक नागरिक, हर एक संस्था, हर विभाग सहित सरकार के लिए भी बना है.

प्रतिनिधिमंडल ने ट्रांसफर पोस्टिंग की पूरी सूची भी आयोग को सौंपी है और मांग की है कि जिनके हस्ताक्षर से नोटिफिकेशन जारी हुआ उनके खिलाफ और जिनके कहने पर यह नोटिफिकेशन बनाया गया, उनके खिलाफ कार्रवाई हो. प्रतिनिधिमंडल में अनिल कुमार सिंह और अमन यादव भी शामिल थे.

यह भी पढ़ें:

झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, के श्रीनिवासन बने ऊर्जा सचिव

आदित्यपुर नगर निकाय चुनाव: वार्ड 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत, जानें पूरा मामला

झारखंड में निकाय चुनाव में हो केंद्रीय बलों की तैनाती, बीजेपी ने निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन