ETV Bharat / state

उत्तराखंड में भाजपाइयों ने फूंका कांग्रेस का पुतला, अंकिता केस पर लगाया राजनीतिक रोटियां सेंकने का आरोप

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर काशीपुर, चंपावत में भाजपा ने कांग्रेस का पुतला फूंका, कहा- अपनी राजनीतिक रोटी ना सेंके

Ankita Bhandari murder case
भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला (PHOTO-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : January 4, 2026 at 5:26 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

काशीपुर/चंपावत: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस और विभिन्न संगठन सड़कों पर उतरे हुए हैं. कथित वीआईपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सीबीआई जांच की मांग की जा रही है. इस मामले के चर्चा में आने के बाद कांग्रेस लगातार भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. दूसरी तरफ भाजपा, कांग्रेस पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगा रही है. ऐसे में अब कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ चुकी है.

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक पार्टी आमने सामने है. शनिवार को कांग्रेस ने प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. जबकि रविवार को देहरादून में कांग्रेस समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों और अन्य राजनीतिक दलों ने विशाल रैला निकालते हुए सीएम आवास कूच किया.

भाजपाइयों ने फूंका कांग्रेस का पुतला (VIDEO-ETV Bharat)

दूसरी तरफ, अब भाजपा के अलग-अलग मोर्चे भी सड़कों पर उतर चुके हैं. रविवार को भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा समेत अन्य सभी मोर्चों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया.

उधम सिंह नगर के काशीपुर में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने कांग्रेस का पुतला दहन करते हुए कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए. भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आकांशा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले में मृतका अंकिता भंडारी की आत्मा को अपमानित करने का कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे 2027 का विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, कांग्रेस इस मामले की आड़ लेकर अंकिता भंडारी की आत्मा को अपमानित कर इसे राजनीतिक मुद्दा बना रही है.

गौर है कि भाजपा के पूर्व विधायक की कथित पत्नी ने एक ऑडियो जारी कर कथित वीआईपी के नाम को उजागर किया है. इस मामले के बाद से कांग्रेस, भाजपा पर निशाना साध रही है और वीआईपी को बचाने का आरोप लगा रही है. कांग्रेस इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग कर रही है. दूसरी तरफ, पुलिस ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस मामले को स्पष्ट करने की कोशिश की है.

Ankita Bhandari murder case
भाजपाइयों का प्रदर्शन (PHOTO-ETV Bharat)

चंपावत में भाजपाइयों ने फूंका पुतला: उत्तराखंड में कांग्रेस जहां अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच को लेकर बीजेपी सरकार पर हमलावर है तो वहीं बीजेपी महिला मोर्चा चंपावत ने कांग्रेस ने मामले में राजनीति करने का आरोप लगाकर पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया है.

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष समेत अन्य महिलाओं का कहना था कि कांग्रेस अंकिता भंडारी प्रकरण में सिर्फ राजनीति करने का काम कर रही है. जबकि, सरकार साफ कह रही है कि अगर उनके पास सबूत है तो वो पेश करें. जबकि, इस पूरे मामले में अंकिता बेटी को न्याय दिलाने के लिए बीजेपी सरकार ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों को आजीवन कारावास दिलाने का काम किया है.

कांग्रेस इस मामले में राजनीतिक रोटियां सेक कर अंकिता भंडारी की आत्मा को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है. अंकिता भाजपा की बेटी के समान थी. इसलिए भाजपा इस पूरे मामले में निष्पक्ष तरीके से काम कर रही है. भाजपा की महिला नेताओं ने कहा कि अगर इस मामले में कोई सबूत है तो उन्हें पेश किया जाए, अन्यथा कांग्रेस इस मामले में राजनीति कर केवल अपनी राजनीतिक रोटी ना सेंके.

ये भी पढ़ें: