ETV Bharat / state

सर्वदलीय बैठक में क्यों गुस्से से लाल हुई बीजेपी? बीच में छोड़ी मीटिंग

आर्थिक संकट से निपटने के लिए हिमाचल सरकार ने बैठक बुलाई थी. बैठक में सभी दलों के प्रतिनिधि शामिल थे.

सरकार ने बुलाई थी ऑल पार्टी मीटिंग
सरकार ने बुलाई थी ऑल पार्टी मीटिंग (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 13, 2026 at 2:18 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: हिमाचल में आर्थिक संकट को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक राजनीति की भेंट चढ़ गई. 11 बजे शुरू हुई बैठक में दो घंटे हिस्सा लेने के बाद भाजपा नेता बैठक छोड़ कर निकल गए. बैठक में पहले वित्त सचिव ने वितीय स्तिथि को लेकर प्रेजेंटेशन दी, लेकिन जब सरकार की तरफ से केंद्र सरकार पर दोषारोपण किया गया तो नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेता बाहर निकल गए और राजनीतिक फायदे के लिए इस तरह की बैठक बुलाने के आरोप लगाए.

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आरडीजी बंद होने के बाद वित्तीय स्थिति को लेकर आज सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. बैठक में बीजेपी भी शामिल हुई थी. वित्त सचिव की दी गई प्रेजेंटेशन में भी बहुत सारे फैक्ट मिसलीडिंग थे. मुख्यमंत्री ने ऐसा माहौल रखा ही नहीं कि हम साथ मिलकर चलें. प्रदेश सब का है, लेकिन कांग्रेस सरकार एक राजनीतिक एजेंडे के तहत ये बैठक बुला कर फायदा लेने की कोशिश में है.

पीएम के खिलाफ अपमानजक शब्दों के प्रयोग का आरोप

बैठक के दौरान बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने ये भी आपत्ति दर्ज करवाई कि कुछ वक्ताओं ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के संदर्भ में अनुचित और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया. बीजेपी ने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन भाषा की मर्यादा और संस्थाओं के प्रति सम्मान बनाए रखना सभी दलों की जिम्मेदारी है. इसी विषय पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने बैठक बीच में ही छोड़ दी.

किसी भी चर्चा में भाग लेने को तैयार बीजेपी

बीजेपी ने कहा कि हम प्रदेश की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए हर रचनात्मक चर्चा में भाग लेने को तैयार है, लेकिन एकतरफा दोषारोपण, भ्रामक प्रस्तुति और राजनीतिक नैरेटिव गढ़कर वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाना समाधान नहीं है. पार्टी ने दोहराया कि प्रदेश हित से जुड़े हर विषय पर बीजेपी मजबूती से अपनी बात रखती रहेगी और जनहित के मुद्दों को उठाती रहेगी. आरडीजी हिमाचल की ही बंद नही हुई है और वित्त आयोग ने पहले ही सभी प्रदेशो को आगाह कर दिया था और प्रदेश सरकार केंद्र के समक्ष अपना पक्ष सही तरीके से नही रख पाई है और अब केंद्र सरकार पर ठीकरा फोड़ने का काम कर रही है, जोकि सही नही. मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता पहले ही दिन से केंद्र सरकार और पीएम मोदी को गालियां देते रहे हैं. प्रदेश भाजपा कांग्रेस या अन्य दलों का नही है. प्रदेश सभी का है, लेकिन जिस तरह का व्यवहार कांग्रेस सरकार का है वो सही नही है. ऐसे में अब विधानसभा के अंदर भाजपा विधायक अपनी बात रखेंगे.

ये भी पढ़ें: बच्चे ने रोकी चंदन तस्करों की कुल्हाड़ी, 'कत्ल' होने से बचाए कई पेड़