ETV Bharat / state

सीएम हेमंत सोरेन और ED के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, जानें बीजेपी और झामुमो नेताओं ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ED की कार्रवाई पर रोक लगा दी है, जिस पर BJP और JMM नेताओं ने प्रतिक्रिया दी.

ED action against CM Hemant Soren
भाजपा विधायक सीपी सिंह (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 25, 2026 at 6:15 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट: उपेंद्र कुमार

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी द्वारा शुरू की गई आपराधिक कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. कोर्ट के इस फैसले पर भाजपा और झामुमो के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

भाजपा के वरिष्ठ विधायक सीपी सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सबसे ऊपर है. लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सभी को सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करना होता है. उन्होंने आगे कहा कि अब देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला किन हालात में आया है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और गांधी-नेहरू परिवार पर तीखा हमला किया.

भाजपा विधायक और झामुमो नेता का बयान (Etv Bharat)

सीपी सिंह ने कांग्रेस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस के लोग बेल पर हैं. अगर आम लोग होते, तो वे जेल में होते. अब कोई क्या कह सकता है? कोर्ट का फैसला कोर्ट का फैसला है.

वहीं झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पार्टी के लिए एक बड़ा फैसला बताया. उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद पार्टी और उसके सदस्यों का सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा और मजबूत हुआ है. पांडे ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया कि उन्हें देर से ही सही, लेकिन न्याय मिला है, क्योंकि केंद्र सरकार के इशारे पर केंद्रीय एजेंसियां लगातार सीएम हेमंत सोरेन को प्रताड़ित कर रही थी.

गौरतलब हो कि सुप्रीम कोर्ट ने आज हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जारी समन की जानबूझकर अवहेलना करने के आरोप में शुरू की गई कार्रवाई पर रोक लगा दी. यह मामला चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जयमालया बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की बेंच के सामने सुनवाई के लिए आया.

यह भी पढ़ें:

हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ईडी की कार्रवाई पर लगाई रोक, जस्टिस सूर्यकांत ने कहा- पहले बड़े मामलों पर दें ध्यान

बेटियों की पढ़ाई से कैंसर इलाज तक, चतरा में खुलेगी अंबेडकर यूनिवर्सिटी! सीएम ने की बजट की तारीफ

जमशेदपुर में मंत्री गिरिराज सिंह ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- घुसपैठियों की मदद से राज करना चाहते हैं हेमंत सोरेन