ETV Bharat / state

बिलासपुर सिरगिट्टी मर्डर कांड, बड़े भाई की हत्या में छोटा भाई गिरफ्तार

सिरगिट्टी मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. संजय यादव की रिपोर्ट

Bilaspur Police Action
बिलासपुर पुलिस का एक्शन (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 30, 2026 at 8:13 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में राखी के दिन खून की होली खेलने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिले के सिरगिट्टी के हरदीकला गांव की यह पूरी वारदात है. पारिवारिक विवाद में आरोपी ने अपने बड़े भाई की लोहे के सब्बल से हत्या कर दी. आरोपी ने खून के रिश्ते की भी परवाह नहीं कि और सब्बल से अपने बड़े भाई पर ताबड़तोड़ वार किए. जिससे पीड़ित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मर्डर को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

रक्षाबंधन के दिन भाई का मर्डर

मर्डर की यह घटना रक्षाबंधन के दिन 28 अगस्त 2026 की है. बड़े भाई सुभाष कुर्रे के घर उसकी बड़ी बहन परिवार के साथ राखी का त्यौहार मनाने पहुंची थी. इस दौरान भांजा-भांजी के साथ पूर्व में हुए विवाद को लेकर आरोपी सुदर्शन कुर्रे का विवाद हो गया. सुदर्शन ने भांजा-भांजी को गाली-गलौज करने की बात कहते हुए पहले लाठी से सुभाष के साथ मारपीट शुरू कर दी.परिजनों ने लाठी छीन ली तो आरोपी घर के भीतर गया और लोहे का सब्बल लेकर वापस आया. उसने सुभाष के सिर पर सब्बल से जोरदार वार कर दिया. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई.

रविवार को हुई आरोपी की गिरफ्तारी

मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए लगातार इलाके में दबिश दी. उसके बाद मुखबिर की सूचना पर सुदर्शन कुर्रे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में आरोपी ने मर्डर के अपराध को कबूल कर लिया है- आकाश चौधरी, सीएसपी, बिलासपुर

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया. अदालत ने आरोपी सुदर्शन कुर्रे को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

दहशत ने छीना सहारा, अब संवेदना ने थामा हाथ, नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेमा साईं महाराज, आर्थिक मदद का ऐलान

हेलमेट से किया दोस्ती का कत्ल, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा