ETV Bharat / state

बिलासपुर निगम कर्मचारी से बदसलूकी की शिकायत, पॉलिथीन जब्ती के दौरान फोन पर किया गाली-गलौज

प्रतिबंधित पॉलिथीन चेकिंग के दौरान निगम कर्मचारी को फोन पर दी धमकी, वॉइस रिकॉर्ड कर थाने में शिकायत

MUNICIPAL EMPLOYEE ABUSE
प्रतिबंधित पॉलिथीन चेकिंग के दौरान निगम कर्मचारी को फोन पर दी धमकी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 27, 2026 at 12:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बिलासपुर. नगर पालिक निगम के स्वच्छता निरीक्षक पद पर कार्यरत टीम के साथ गाली-गलौज और अभद्रता का मामला सामने आया है. टीम के सदस्य पवन चौहान ने सिरगिट्टी और आजाक थाना सरकंडा में थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया है. इसमें कहा गया कि मुन्ना सिंह नाम के व्यक्ति ने उन्हें काम करने के दौरान धमकी दी और गाली-गलौज की.

बिलासपुर निगम कर्मचारी से बदसलूकी की शिकायत (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

क्या है मामला?

दरअसल शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ड्यूटी के दौरान निगम की स्वच्छता टीम शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन चेक कर रही थी. इसी दौरान तिफरा यदुनंदन नगर क्षेत्र स्थित एक किराना दुकान के संचालक के दुकान से प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई. इस दौरान दुकानदार ने अपने मकान मालिक से फोन पर बात कराई और मुन्ना सिंह नाम के व्यक्ति ने फोन पर उन्हें धमकी देकर गाली-गलौज की.

रिकॉर्ड की बातचीत

इस दौरान प्रार्थी ने पूरी बातचीत अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली और अधिकारियों को सूचना दी. साथ ही थाने पहुंचकर शिकायत की. आवेदन में आरोपी का नाम और मोबाइल नंबर का भी जिक्र किया है. फिलहाल शिकायतकर्ता ने आजाक थाने और सिरगिट्टी पुलिस थाने में शिकायत कर रिकॉर्डिंग सौंपी है.

हम लोग पॉलीथिन जब्ती के लिए तिफरा क्षेत्र गए थे इस दौरान दुकान मालिक ने एक मकान मालिक को फोन लगाया और उसने फोन पर गालियां देनी शुरू कर दी जिसने गाली दी उसका नाम मुन्ना ठाकुर है. उसके खिलाफ शिकायत किए हैं - मिश्री लाल जयसवाल,नगर निगम

पैसा लेने के लगाए आरोप

टीम का कहना है कि आरोपी ने उन पर पैसा लेने के आरोप लगाए. जबकि हम लोग पैसे नहीं लेते सिर्फ रसीद काटते हैं उसमें बकायदा सील लगा रहता है. उनका रसीद भी नहीं कटा है. हमारे साथ आए दिन ऐसी घटना होती है. हमने अधिकारियों को सूचना दी है और FIR के साथ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

28 जून को बिलासपुर में सजेगा प्रदेश स्तरीय 'सराफा महासम्मेलन', धारा 317 के सरलीकरण की उठेगी मांग
'वादा किया है तो निभाना पड़ेगा', फिल्मी गानों ने लगाया मितानिन संघ के विरोध में तड़का
एयर एंबुलेंस सेवा में कमी, बिलासपुर उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, राशि लौटाने समेत जुर्माना का आदेश