ETV Bharat / state

तेज बहाव के बीच एनीकट पार कर रहे 2 युवक बाइक समेत बहे, ग्रामीणों ने बचाई जान

बिलासपुर में लीलागर नदी में बाढ़, एनीकट के ऊपर तेज रफ्तार में बह रहा था पानी, रोकने के बाद भी बाइक लेकर आगे बढ़े युवक

Bike washed away crossing anicut
2 युवक बाइक समेत बहे, ग्रामीणों ने बचाई जान (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 22, 2026 at 2:36 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बिलासपुर: जिले के लीलागर नदी में आई बाढ़ के बीच जान में जोखिम डालकर एनीकट पार करना दो युवकों को भारी पड़ा. तेज बहाव के बावजूद बाइक सवार युवक एनीकट पार करने लगे और देखते देखते ही दोनों युवक पानी में समा गए. लेकिन मौके पर मौजूद 3 युवकों ने नदी में कूद कर बह रहे युवकों की जान बचा ली. जिस पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर उन्हे सम्मान किया.

रोकने के बाद भी बाइक लेकर आगे बढ़े युवक (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

एनीकट के ऊपर तेज रफ्तार में था पानी

दरअसल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मल्हार क्षेत्र के चकरबेढा निवासी गुड़ा टंडन और दुर्गेश टंडन जांजगीर चांपा की ओर जाने के लिए निकले थे. इस दौरान लीलागर नदी पर बने एनिकट को वे पार कर रहे थे. उस समय नदी उफान पर थी और एनीकट के ऊपर तेज रफ्तार से पानी बह रहा था.

नशे में थे युवक, लोगों ने रोका लेकिन...

स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्होंने युवकों को आगे नहीं जाने की हिदायत भी दी और बह जाने की चेतावनी दी थी लेकिन दोनों उनकी बात को नजरअंदाज करते हुए एनिकट पार करने लगे. बताया जा रहा है कि दोनों नशे में भी थी. जैसे ही वे बाइक के साथ पानी के तेज बहाव के पास पहुंचे असंतुलित होकर बाइक समेत बह गए.

स्थानीय लोगों ने बचाई जान, हुए सम्मानित

घटना बाद मौके पर हड़कंप मच गया. दोनों युवकों को तेज धारा में बहते देख स्थानीय लोगों ने बिना देर किए जान जोखिम में डालकर एनिकट में छलांग लगा दी. जानकारी के मुताबिक मानाडेरा निवासी मोहनलाल अपने साथी महेश केवट के साथ नदी में कूदे और बह रहे दोनों युवकों की जान बचाई. युवकों की जान बचाने के लिए एसएसपी रजनीश सिंह ने मोहनलाल केवट महेश केवट और आदित्य केवट (करण) को उसके सराहनीय काम और साहसिक काम के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया.

एमसीबी में हेवी रेन, गोहड़ारी नदी पर बना पुल हुआ क्षतिग्रस्त, जाम में फंसे सैकड़ों वाहन
कन्हर नदी का रौद्र रूप, बलरामपुर जिले में बारिश से उफान पर नदी नाले
धमतरी के नरहरा जलप्रपात में बड़ा हादसा टला, बाल बाल बची दो लोगों की जान