ETV Bharat / state

मंजू देवी मौत मामले में 15 जुलाई को पेश होगी अंतिम रिपोर्ट, बंटी-संजय पर हुई FIR होगी खारिज, युवाओं ने बंद किया प्रदर्शन

बिलासपुर में मंजू देवी मौत मामले में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों की मांगों को प्रशासन ने मान ली है.

मंजू देवी मौत मामले में 15 जुलाई को पेश होगी अंतिम रिपोर्ट
मंजू देवी मौत मामले में 15 जुलाई को पेश होगी अंतिम रिपोर्ट (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : July 8, 2026 at 9:30 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कुल्लू: मंजू देवी मौत मामले में जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में चल रहा प्रदर्शन आखिरकार बंद हो गया. कुल्लू प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों द्वारा जो मांगे रखी गई थी, उसे मान ली है. प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों ने आश्वासन दिया है कि 15 जुलाई को मंजू की मौत मामले में अंतिम रिपोर्ट पेश की जाएगी. इसके अलावा बंटी सराजी और संजय चौहान पर जो अस्पताल प्रबंधन द्वारा एफआईआर दर्ज की गई थी, उसे भी रद्द कर दिया जाएगा. ऐसे में अब प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद युवाओं ने अपना प्रदर्शन फिलहाल टाल दिया है.

वहीं, प्रदर्शनकारियों का कहना है, "अगर 15 जुलाई को रिपोर्ट उनके हक में नहीं आई तो 16 जुलाई को वह फिर से ढालपुर में एक बड़ा आंदोलन करेंगे".

मंजू देवी मौत मामला (ETV Bharat)

गौरतलब है कि बुधवार दोपहर को हुए प्रदर्शन के बाद डीसी कुल्लू के द्वारा सभी अधिकारियों की बैठक बुलाई गई. जिसमें प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगे प्रशासन के समक्ष रखी. ऐसे में देर शाम डीसी कुल्लू ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया गया कि इस पूरे मामले की जांच हाई लेवल कमेटी द्वारा की जा रही है और 15 जुलाई को इसकी अंतिम रिपोर्ट पेश की जाएगी.

मंजू देवी के पति सतीश शर्मा ने बताया, "दिनभर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद आखिरकार प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को मान लिया गया है. 15 जुलाई को अब इस पूरे मामले की अंतिम रिपोर्ट उन्हें सौंप दी जाएगी. इसके अलावा आंदोलन कर रहे दो युवाओं के खिलाफ जो पुलिस के द्वारा एफआईआर दर्ज की गई थी, उसे भी रद्द करने का आश्वासन दिया गया है. ऐसे में अब उन्हें 15 जुलाई का इंतजार रहेगा और उसके बाद आगामी रणनीति तैयार की जाएगी".

ये भी पढ़ें: मंजू शर्मा मौत मामले में कुल्लू DC ऑफिस के बाहर प्रदर्शन, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ FIR की मांग, उपायुक्त ने अधिकारियों की बुलाई बैठक