ETV Bharat / state

बिलासपुर में हवाई सेवा से जुड़ी बड़ी खबर, बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में पहली बार नाइट लैंडिंग ट्रायल सफल

बिलासपुर एयरपोर्ट में रात के समय विमान की लैंडिंग का ट्रायल स्टेट प्लेन के जरिए किया गया. तकनीकी व्यवस्थाएं पूरी तरह सफल रहीं.

Bilaspur Airport Night Landing
बिलासपुर एयरपोर्ट में रात के समय विमान की लैंडिंग का ट्रायल सफल (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 20, 2026 at 8:58 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बिलासपुर: जिले के साथ छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर पहली बार रात में विमान उतरने (नाइट लैंडिंग) का सफल ट्रायल किया गया है. इसे शहर के हवाई सेवाओं के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है.

सुरक्षित हुई लैंडिंग

रविवार को स्टेट प्लेन के जरिए यह परीक्षण किया गया. रात के समय विमान सुरक्षित रूप से रनवे पर उतरा और सभी तकनीकी व्यवस्थाएं पूरी तरह सफल रहीं. इस सफलता के साथ अब बिलासपुर हवाई सेवाओं के नए दौर में प्रवेश कर चुका है.

बिलासपुर में हवाई सेवा से जुड़ी बड़ी खबर, नाइट लैंडिंग ट्रायल सफल (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

ट्रायल के दौरान क्या-क्या जांचा गया?

नाइट लैंडिंग ट्रायल के दौरान रनवे लाइटिंग सिस्टम, एप्रोच लाइट्स, एयर ट्रैफिक कंट्रोल समन्वय और सुरक्षा से जुड़े सभी तकनीकी मानकों की जांच की गई. सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं. इस मौके पर एयरपोर्ट डायरेक्टर एन. बिरेन सिंह, नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी और एयरपोर्ट के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने इसे बिलासपुर के लिए बड़ी उपलब्धि बताया.

शहर को क्या होगा फायदा?

नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होने से यात्रियों को अब ज्यादा फ्लाइट विकल्प मिल सकेंगे. अब रात में भी उड़ानें संचालित हो सकेंगी, जिससे व्यापार, उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों के उद्योगपतियों और व्यापारियों को इससे खास फायदा होगा. साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी यात्रा आसान होगी.

जल्द शुरू होगी नियमित नाइट फ्लाइट

एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि जरूरी औपचारिकताएं और अंतिम मंजूरी मिलने के बाद नियमित नाइट फ्लाइट संचालन शुरू कर दिया जाएगा. यह कदम बिलासपुर के विकास में मील का पत्थर साबित हो सकता है.

अंबिकापुर के लिए भी अच्छी खबर

इधर एलायंस एयर 30 मार्च से अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू कर सकती है. यह फ्लाइट हफ्ते में दो दिन सोमवार और बुधवार को चलेगी. यह उड़ान बिलासपुर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी. फिलहाल एलायंस एयर बिलासपुर से दिल्ली के लिए हफ्ते में तीन दिन सेवा दे रही है. इस नई सेवा से सरगुजा संभाग के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा और राजधानी दिल्ली तक पहुंचना आसान हो जाएगा.

हवाई सेवा की खुशखबरी, अंबिकापुर से दिल्ली की उड़ान, अलायंस एयर ने जारी किया शेड्यूल
होली पर घर जाने वालों की बल्ले-बल्ले, रेलवे चलाएगी चर्लपल्ली-रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन
बिलासपुर हाई कोर्ट ने दुष्कृत्य के केस में ट्रायल कोर्ट के निर्णय का किया आंशिक संसोधन, सजा को बदलते हुए ठहराया दोषी